कुलपति के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर अंग्रेज़ी विभाग के विद्यार्थियों ने दी बधाई, ज्ञापित किया आभार
दिनांक 4 सितंबर 2024 को, प्रो. पूनम टंडन ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अंग्रेज़ी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला ने एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों के साथ मिलकर कुलपति महोदया को बधाई दी और विश्वविद्यालय एवं छात्रों के हित में उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए गहरा आभार व्यक्त किया।
ये विद्यार्थी अंग्रेज़ी विभाग की मासिक पत्रिका ‘साहित्य विमर्श’ के संपादक मंडल के सदस्य भी हैं, जिनकी प्रशंसा हमेशा कुलपति महोदया द्वारा की जाती रही है। इन छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों ने विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला के साथ कुलपति महोदया को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके योगदान के लिए अपनी कृतज्ञता प्रकट की।
प्रो. पूनम टंडन ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उनके नेतृत्व में छात्रों के शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास को नई दिशा मिली है। विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला और विभाग के सभी विद्यार्थी उनकी इन उपलब्धियों के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। आज के इस कार्यक्रम में एमए तृतीय सेमेस्टर के जाह्नवी सिंह, श्रेया मिश्रा, प्रकृति पटेल, सुस्मिता सिंह, आकर्षिका सिंह, आकांक्षा पांडेय, आयुषी राव, श्वेता उपाध्याय, आनंद सिंह, कुशाग्र मिश्रा, सुधांशु राय, आयुष्मान पांडेय और शोधार्थी खुशबू जायसवाल, दीपिका त्रिपाठी, प्रियंका मिश्रा उपस्थित रहे।
Trending
- आज का राशिफल। 27.03.2026
- छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत, 40 से अधिक घायल
- ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: CM योगी की अपील—अफवाहों से रहें सावधान, घबराहट में न करें खरीदारी
- गोरखपुर में जनता दर्शन: जमीन कब्जा हटाने, ससुराल में रहने के अधिकार और इलाज में मदद का भरोसा
- आज का राशिफल. 26.03.2026
- महिला सशक्तिकरण पर सीएम योगी की चुटकी, रवि किशन की सीट पर महिला दावेदारी के संकेत
- गोरखपुर में IT स्टार्टअप इकोसिस्टम की नींव, आज होगा IT पार्क का लोकार्पण
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?

