रिटायर्ड लेखपाल के घर लूट की वारदात से हड़कंप, एडीजी जोन व डीआईजी रेंज ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
संवाददाता : शिशिर श्रीवास्तव। गोरखपुर। रिटायर्ड लेखपाल बालेंदु सिंह के घर हुई लूट की सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने घटना […]

निरीक्षण के दौरान एडीजी जोन और डीआईजी रेंज ने घटनास्थल की स्थिति, घर के अंदर और बाहर के रास्तों, संभावित प्रवेश और निकास मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई, जुटाए गए साक्ष्य और जांच की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीआईजी रेंज एस. चिनप्पा ने कहा कि इस तरह की आपराधिक घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस को पूरी तत्परता के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
लेखक: Shishir Srivastava
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
टेक्नोलॉजीUPI पर MDR: क्या अब QR से भुगतान करना महंगा होगा?
नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :- ₹2,000 तक के भुगतान पर कोई शुल्क नहीं, बड़े लेन-देन पर व्यापारी देगा MDR; आम ग्राहक की जेब पर सीधा असर नहीं नई दिल्ली। UPI से भुगतान करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। 15 सितंबर 2026 को जारी FAQ के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा […]
ब्रेकिंग न्यूज़

