ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर।
खजनी थाना क्षेत्र के उनवल पुलिस चौकी अंतर्गत नगरपंचायत उनवल के वार्ड नम्बर – 3 में शाम 6 बजे के लगभग अपने घर के सामने टहल रही महिला, जमीला खातून पत्नी अख्तर अली उम्र 65 वर्ष, को दोपहिया सवार मास्क लगाए तीन अज्ञात लोग हाथ मे असलहा लिए महिला को मारपीट कर उसके गले से चेन और कान की बाली लूट ले गए। घटना के तत्काल बाद खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर अभी कोई पुलिस नही पहुची थीं, जिससे वहां के लोगो मे काफी आक्रोश व्याप्त है।
उक्त के सम्बंध में थाना प्रभारी खजनी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि अभी हमे उक्त घटना के सम्बंध में कोई जानकारी नही है।