मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में 26 अगस्त को मनाया जाएगा दशम दीक्षांत समारोह
“कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी अध्यक्षता” संवाददाता : शिशिर श्रीवास्तव। गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में दशम दीक्षांत समारोह 26 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। दशम दीक्षांत समारोह के आयोजन के उद्देश्य से आज मदन मोहन मालवीय […]
“कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी अध्यक्षता”
जय प्रकाश सैनी, कुलपति , एमएमएमटीयू
संवाददाता : शिशिर श्रीवास्तव।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में दशम दीक्षांत समारोह 26 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
दशम दीक्षांत समारोह के आयोजन के उद्देश्य से आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि कुलाधिपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल दसवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी, जबकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), बेंगलुरू के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार के सचिव डॉक्टर बी नारायण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे एवं दीक्षांत भाषण देंगे। मुख्य अतिथि डॉ वी नारायण को दीक्षांत समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय की डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से विभूषित किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में अन्य जानकारियां देते हुए बताया गया कि, ” विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय मंत्री, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री आशीष पटेल जी उपस्थित होंगे। विशेष अतिथि के रूप में पावरग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के कार्यकारी निदेशक एवं विश्वविद्यालय (इलेक्ट्रिकल इंजी., 1987) श्री युगेश कुमार दीक्षित जी उपस्थित रहेंगे।समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की सभा (यूनिवर्सिटी कोर्ट), प्रबंध बोर्ड, विद्या परिषद्, वित्त समिति, परीक्षा माननीय सदस्यगण की भी उपस्थिति रहेगी। समारोह में कुल 1448 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी। उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों में बी टेक के 1067, बीसीए के 67, बी फार्मा के 61, एम टेक के 46, एम बी ए के 72, एम सी ए के 68, एम एस सी के 59, एवं पी एच डी के 27 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय पहली बार बी फार्मा की उपाधि प्रदान करेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कुल 45 स्वर्ण पदकों से विभूषित किया जाएगा। इनमें 3 कुलाधिपति स्वर्णपदक,19 कुलपति स्वर्ण पदक सहित 23 प्रायोजित स्वर्ण पदक शामिल हैं। विश्वविद्यालय पहली बार 3 कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान करेगा। इसके पूर्व तक मात्र 01 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता विद्यार्थी को प्रदान किया जाता था। इस वर्ष 3 कुलाधिपति स्वर्ण पदक क्रमशः निम्न विद्यार्थियों को दिये जाएँगे (i) चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम की सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता मृडानी त्रिपाठी, बी फार्म. को (ii) स्नातक पाठ्यक्रम की सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता ऋद्धि वैश्य, बी बी ए को एवं (iii) परास्नातक पाठ्यक्रमों की सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता अर्चना आनंद, एम टेक, वी एल एस आई को।
कुल 21 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये जाएँगे जिनमें 12 छात्र एवं 09 छात्राएं सम्मिलित हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों में द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को रैंक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
बी टेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के टॉपर दिव्यांश तिवारी को सर्वाधिक 5 स्वर्ण पदक (कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री मुन्नी लाल जैन स्मृति स्वर्ण पदक, श्री रोमेश चंद्रा एवं श्रीमती किशोरी देवी स्वर्ण पदक, आर एस सिंह एम ई ’69’ स्वर्ण पदक, और क्लास ऑफ़ 1994 स्वर्ण पदक) प्रदान किये जाएँगे।
बी टेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग की छात्रा आस्था सिंह सचान को बी टेक की सभी शाखाओं में छात्राओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए स्व. श्रीमती लीलावैती देवी स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। बी टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा यशस्वी चान्द्वारिया को बी टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्राओं में सर्वा अंक प्राप्त करने के लिए स्व. श्री जसवंत लाल कालरा एवं स्व. श्रीमती जनक कालरा स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।
दीक्षांत समारोह का सजीव प्रसारण विश्वविद्यालय के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स क्रमशः यूट्यूब, एक्स, एवं फेसबुक किया जाएगा।
माननीया कुलाधिपति एवं श्री राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के समारोह स्थल आगमन पर विवि एनसीसी कैडेट उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत करेंगे।
मा. कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिधि, एवं विशेष के बाद दीक्षांत परिधान धारण करेंगे और शैक्षणिक शोभायात्रा के साथ सभागार में प्रवेश कर स्थान ग्रहण करेंगे। शैक्षणिक शोभायात्रा के सभागार में विराजमान होने के उपरांत विद्यार्थी वन्दे मातरम तथा कुलगीत प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद माननीया कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, एवं विशेष अतिथि का स्वागत किया जाएगा, जिसके पश्चात माननीय कुलाधिपति महोदया द्वारा दीक्षांत समारोह के औपचारिक आरम्भ की घोषणा की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान माननीय कुलपति महोदय द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं विवि की प्रगति आख्या प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद माननीया कुलाधिपति महोदया की अनुमति से कुलपति महोदय उपाधि प्राप्तकर्ता छात्रों को दीक्षोपदेश देंगे एवं उपाधियाँ प्रदान करेंगे।
विश्वविद्यालय की शोध छात्रा श्रीमती मीनू सभी उपाधि प्राप्तकर्ताओं के शपथ दिलाएंगी। इसके उपरांत माननीया कुलाधिपति महोदया के कर कमलों से सभी उपाधि एवं अंकपत्र Digi Locker पर अपलोड करवाए जाएँगे। तत्पश्चात, पी एच डी उपाधि प्रमाणपत्र एवं स्वर्ण पदकों का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय एवं पॉवरग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के बीच 144 क्षमता के वातानुकूलित महिला छात्रावास के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे। इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत रुपए 13.67 करोड़ की वित्तीय सहायता से विश्वविद्यालय में एक महिला छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा जिसका नाम पावरग्रिड गर्ल्स हॉस्टल होगा।
कार्यक्रम को माननीया कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, एवं विशेष अतिथि संबोधित करेंगे। विवि के कुलसचिव द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 10 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा| कार्यक्रम के दौरान मा. कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, एवं विशेष अतिथि के कर कमलों से छात्रों की वार्षिक पत्रिका ‘मालविका’, हिंदी पत्रिका ‘प्रवाह’, चित्र पत्रिका ‘कार्विंग्स’, एवं पुस्तक ‘योगपथ’ का लोकार्पण होगा।
इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति महोदया द्वारा कुशीनगर जनपद के 10 आंगनबाड़ी केन्द्रों को आंगनबाड़ी किट का वितरण किया जाएगा तथा प्राथमिक विद्यालयों को राजभवन की तरफ से पुस्तकें भेंट की जाएंगी।
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों क्रमशः जंगल राम लखना, जंगल अयोध्या प्रसाद, जंगल बेलवार, डुमरी खुर्द, और रायगंज के 22 स्कूली बच्चें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे। ये वे बच्चे होंगे जो दीक्षा उत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता घोषित किये गए थे। दीक्षा उत्सव के तीन विजेताओं को मंच से सम्मानित किया जाएगा। 10 स्कूली बच्चे पर्यावरण गीत प्रस्तुत करेंगे।
इसके साथ ही दीक्षा उत्सव के भाषण प्रतियोगिता की विजयी प्रतिभागी छात्रा सुहानी द्वारा भीं दीक्षांत समारोह के दौरान भाषण दिया जाएगा।
उपर्युक्त जानकारी के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई।
सफलता के अनुभवों से वर्तमान कैडेट्स को किया प्रेरित संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवां, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्कारा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर- 157 के आठवें दिन पहली बार एक्स कैडेट एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में 44वीं बटालियन से प्रशिक्षण प्राप्त कर […]
आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण। संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण […]
संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। भोलाराम मस्कारा इंटर कॉलेज, सहजनवा में 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर – 157 का बुधवार को एनसीसी गोरखपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन करते हुए कैडेट्स का उत्साहवर्धन […]
संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्कारा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को अग्नि सुरक्षा एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के नेतृत्व में चल रहे शिविर में गीडा फायर स्टेशन से आए अग्निशमन अधिकारी सरोज […]
Surya Pratap Singh
23 जून 20262 मिनट
राजनीति
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त पेट्रोल पंप स्थापित करने की मांग, सांसद रवि किशन ने लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया मुद्दा