नेशनल काउंसिल जेसीएम की मीटिंग में स्टाफ साइड से पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर केंद्र सरकार के मुख्य वित्त सचिव श्री स्वामीनाथन से वार्ता करेंगे एन एफ आई आर के महामंत्री डॉक्टर एम राघवैया
01/01/2004 के बाद सेवा में आए सभी केंद्रीय कर्मियों की मांगों के अनुरूप पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर NFIR के महामंत्री डॉ एम राघवैया लगातार सजग हैं कर्मचारियों की मांगों के अनुरूप फैसला होने की उम्मीद- विनोद राय
आज दिनांक 15.7.2024 को नेशनल काउंसिल (JCM) की मीटिंग भारत सरकार के प्रमुख वित्त सचिव श्री स्वामीनाथन के साथ संपन्न होगी जिसमें स्टाफ साइड से NFIR के केंद्रीय महामंत्री डॉ एम राघवैया कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करेंगे। नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन रेलवे मेन के महामंत्री डॉक्टर एम राघवैया ने कहा कि कर्मचारियों के मांगों के अनुरूप फैसला होगा। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं सहायक महामंत्री एनएफआईआर श्री विनोद राय ने बताया कि कर्मचारियों की मांग हूबहू पुरानी पेंशन है सरकार उसमें कोई बदलाव न करें अन्यथा कर्मचारियों को मान्य नहीं होगा। जब भारतीय सेना, माननीय जज और माननीयो को पुरानी पेंशन दी जा रही है तो 60 वर्ष तक सेवा करने वाले केंद्र एवं राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन क्यों नहीं दी जा सकती? पेंशन कर्मचारी का के बुढ़ापे का सहारा है सरकार बुढ़ापे का सहारा ना छीने एवं तत्काल पुरानी पेंशन योजना लागू करें जिससे कर्मचारी और उनके परिवार का हित हो सके। महामंत्री विनोद राय के साथ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री एस सी अवस्थी, संजीव धर,के एम मिश्रा, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह ,बृजपाल सिंह, सतीश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, राजन राय, देवेश सिंह ,अंशुमान पाठक, निशांत यादव, ए बी पांडे, हेमंत कुमार, अजय त्रिपाठी , सुदृष्ट सिंह ,दीपक प्रजापति, धीरज यादव, विनय यादव इत्यादि पदाधिकारियो ने कहा कि कर्मचारियों के हक में पुरानी पेंशन योजना को लागू करवाने हेतु पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ प्रतिबद्ध है।
Trending
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
- मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
- आज का राशिफल। 21.03.2026
- आज का राशिफल. 20.03.2026
- आईईटी डीडीयू: ईपीएल सत्र-2 के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर और थंडर क्वीन ने मारी बाजी,मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे,
- राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता का दिया संदेश
- सपना चौहान और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

