“अमरूद बाग चौकी के बन जाने से क्षेत्र के लोगो मे रहेगा सुरक्षा का माहौल- एसएसपी” गोरखपुर। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने राजघाट थाना क्षेत्र में बनी नवनिर्मित अमरूद बाग चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया एसएसपी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनमानस की सुरक्षा देना पुलिस का दायित्व है पुलिस […]
“अमरूद बाग चौकी के बन जाने से क्षेत्र के लोगो मे रहेगा सुरक्षा का माहौल- एसएसपी”
गोरखपुर। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने राजघाट थाना क्षेत्र में बनी नवनिर्मित अमरूद बाग चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया एसएसपी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनमानस की सुरक्षा देना पुलिस का दायित्व है पुलिस चौकी का निर्माण करा कर विभाग को देने के लिए मोदी केमिकल के डायरेक्टर प्रवीन मोदी और अमित मोदी ने जनहित में अहम पहल की है। राजघाट थाना क्षेत्र के अमरूद बाग में पुलिस चौकी नही थी जिसकी वजह से आम जनमानस में असुरक्षा का माहौल बना रहता था। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने पुलिस को निर्देशित किया कि जिस पुलिसकर्मियों की इस चौकी पर ड्यूटी लगी है यहां पर रह कर पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करेगे। अपराध पर हर हाल में अंकुश लगाना सभी की प्राथमिकता होगी। क्षेत्र के लोगो की हर समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुने और उसका समय से निस्तारण करें। अमरूद बाग चौकी बन जाने से क्षेत्र में पुलिस कर्मी लगातार पेट्रोलिंग करते रहेंगे, जिससे अपराध पर लगाम लगेगा। राजघाट थाना क्षेत्र में अमरूद चौकी बन जाने से क्षेत्र के लोगो मे खुशी का माहौल है। वही पुलिस अधीक्षक नगर अभिनय त्यागी ने भी नवनिर्मित अमरूद बाग चौकी बन जाने से क्षेत्र के लोगो को बड़ी राहत मिली है। यहां के लोग अपनी हर समस्याओं को चौकी पर आसानी से बता सकते है और उनकी समस्याओं का निस्तारण भी समय से हो जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, राजघाट थाना क्षेत्र के कार्यवाहक प्रभारी राजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजघाट सदानंद सिन्हा, चौकी प्रभारी अमरूद बाग ज्ञानेंद्र सिंह, राजघाट थाने के एसएसआई जय प्रकाश यादव, पाण्डेय हाता चौकी प्रभारी पप्पू राय, टीपी नगर चौकी प्रभारी विजय प्रताप सिंह, सब इंस्पेक्टर मनीष गिरी सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।