सम्बन्धों को मजबूत करने का एक बेहतरीन माध्यम है खेल विनय शंकर तिवारी
68 वीं मण्डलीय कबड्डी में गोरखपुर का रहा दबदबा
बड़हलगंज ( गोरखपुर) माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा नेशनल इण्टर कालेज के प्रांगण में आयोजित 68 वीं मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीम का रहा दबदबा प्रतियोगिता में गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज व कुशीनगर की टीमों ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को नेशनल इण्टर कालेज के प्रांगण में आयोजित मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भरपूर दमखम दिखाते हुए जम कर पसीना बहाया।प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीमों का दबदबा कायम रहा। अंडर 19 बालक वर्ग में गोरखपुर की टीम ने देवरिया की टीम पर एकतरफा जीत हासिल की तो बालिका वर्ग में देवरिया की टीम ने बाजी मारी। उसने महराजगंज की टीम पर विजय हासिल की। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनयशंकर तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।श्री विनयशंकर तिवारी ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपसी संबंधों को मजबूत करने का एक बेहतरीन माध्यम खेल है। खेल से तन मन के साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ होता है।
आज के दौर में विद्यालयों को खेल के प्रति छात्रों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है जिससे वह खेल में अपने सहित क्षेत्र व देश का नाम भी रोशन कर सकें। शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल के चारों जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया। सीनियर बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला गोरखपुर व महराजगंज के बीच हुआ जिसमें गोरखपुर की टीम ने शुरुआती बढ़त बनाते हुए महराजगंज को हराया।सीनियर बालिका वर्ग में देवरिया की टीम ने महराजगंज की टीम को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अंडर 14 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला गोरखपुर और देवरिया की टीमों के बीच खेला गया जिसमें देवरिया की टीम विजेता रही। अंडर 14 बालिका वर्ग में भी देवरिया की टीम विजेता रही। कुशीनगर को उपविजेता की ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। अंडर 17 बालक वर्ग में कुशीनगर की टीम ने विजेता की ट्राफी अपने नाम की। गोरखपुर की टीम उपविजेता रही। किन्तु इसी वर्ग में गोरखपुर बालिकाओं की टीम ने विजेता का खिताब जीता। देवरिया की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर 19 बालक वर्ग में गोरखपुर विजेता व महराजगंज की टीम उपविजेता तथा बालिका वर्ग में देवरिया व महराजगंज की टीमें क्रमशः विजेता व उपविजेता रहीं।अध्यक्षता कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य गिरिजेश तिवारी ने किया। पूर्व विधायक विनयशंकर तिवारी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी और पुरस्कार वितरित किया।खेल शिक्षक रतींद्र रंजन पांडेय व खेल प्रशिक्षक गरिमा यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। आयोजक प्रधानाचार्य नेशनल इंटर काॅलेज बड़हलगंज संजय तिवारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की मंडलीय टीम अब प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य योगेश द्विवेदी, उमेश प्रताप शाही, अजय दूबे, रविन्द्र तिवारी, गिरीश मणि त्रिपाठी, अनिल पांडेय, इसरार अहमद,लल्लन तिवारी, भुवनेश्वर चतुर्वेदी, आशीष तिवारी आदि सहित विभिन्न कालेजों के तमाम शिक्षक,कर्मचारी,प्रतिभागी उपस्थित रहे।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
सम्बन्धों को मजबूत करने का एक बेहतरीन माध्यम है खेल विनय शंकर तिवारी
सम्बन्धों को मजबूत करने का एक बेहतरीन माध्यम है खेल विनय शंकर तिवारी 68 वीं मण्डलीय कबड्डी में गोरखपुर का रहा दबदबा बड़हलगंज ( गोरखपुर) माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा नेशनल इण्टर कालेज के प्रांगण में आयोजित 68 वीं मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीम का रहा दबदबा प्रतियोगिता में गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज व कुशीनगर […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
खेल70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन
696 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कस्तूरबा गांधी, वाराणसी, मुरादाबाद, आगरा और गोरखपुर मंडल रहे ओवरऑल विजेता। संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवां, (गोरखपुर)। मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवां में 3 से 7 अक्टूबर तक आयोजित पांच दिवसीय 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 का बुधवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 मंडलों तथा […]




