सोनौली से महराजगंज तक रोडवेज बस सेवा शुरू, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिखाई हरी झंडी
अरविंद कुमार
सोनौली/महराजगंज : शनिवार की दोपहर सोनौली से महराजगंज तक रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस बस सेवा से यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन मुहैया कराना है, जिससे दोनों नगर के बीच जनपद तक यात्रा करना आसान और सुगम हो जाएगा। शुभारंभ समारोह के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि यह बस सेवा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार की कोशिश है कि हर गांव और कस्बे को बेहतर परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाए ताकि लोगों को अपने कामकाज के लिए दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। उधोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि जनपद तक सीधी बस सेवा नही थी। जिसके कारण स्थानीय लोगो को काफी परेशानी होती थी। यहां से आनन्दनगर और फिर ऑटो पकड़ कर महराजगंज जाना पड़ता था। इसकी शुरुआत से लोगों को अब महराजगंज तक की यात्रा में समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इस पहल का स्वागत किया और विधायक का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, दीपक बाबा, प्रदीप सिंह, रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल, बरखू सहानी, राजकुमार, महेंद्र जायसवाल, विकास मिश्रा, सोनौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय रौनियार, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सोनौली से महराजगंज तक रोडवेज बस सेवा शुरू, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिखाई हरी झंडी
सोनौली से महराजगंज तक रोडवेज बस सेवा शुरू, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिखाई हरी झंडी अरविंद कुमार सोनौली/महराजगंज : शनिवार की दोपहर सोनौली से महराजगंज तक रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस बस सेवा से यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन मुहैया कराना […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
उत्तर प्रदेशमाही श्रीवास्तव, प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ रिलीज हुआ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
भोजपुरी संगीत जगत में हमेशा कुछ नया और बेहतरीन गाने पेश करने वाली बेस्ट म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर शानदार दस्तक दी है। बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर प्रतिभा राज की धमाकेदार जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे […]



