स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर अंकों को प्राप्त करने के दृष्टिगत आज 10 चयनित *आत्मनिर्भर वार्ड* के पार्षदगण की उपस्थिति में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में आत्मनिर्भर वार्ड में अपेक्षित सुविधाओ के साथ वार्ड को कचरा शून्य वार्ड के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा भी की गई। वार्ड से प्रतिदिवस उत्सर्जित गीले कचरे को होम कम्पोस्टिंग और सामुदायिक कम्पोस्टिंग के द्वारा निपटान की व्यवस्था करने, शतप्रतिशत घरों से कचरा संग्रहण की व्यवस्था के साथ सूखे कचरे को मैटेरियल रिकवरी सेंटर पर भेजने, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों का सौंद्रीकरण के कार्यों को पूर्ण कराने के साथ एक मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जाना है। इस हेतु चयनित 10 वार्डो में गिरधरगंज, मैत्रीपुरम, सिविल लाइन 1, कल्याणपुर, विकासनगर, राप्तीनगर, बेतियाहाता, कान्हा उपवन नगर, आदि वार्ड शामिल है। कार्यशाला में समस्त अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी, नगर स्वास्थ अधिकारी और स्वच्छ भारत मिशन को टीम उपस्थित रही ।
Trending
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026
- एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास आज, सीएम योगी देंगे सौगात
- मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान
- आज का राशिफल 24.03.2026
- गोरखपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, गूंजा ‘इंकलाब जिंदाबाद’

