राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन, ब्लू हाउस रहा विजेता
राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन, ब्लू हाउस रहा विजेता, मुख्य अतिथियों ने जीते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर किया सम्मानित, बस्ती। जिले में राजन इंटरनेशनल एकेडमी पचपेडिया में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दिन शुक्रवार को पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय […]

बस्ती। जिले में राजन इंटरनेशनल एकेडमी पचपेडिया में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दिन शुक्रवार को पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी एवं प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने मां सरस्वती और स्व. सूर्यनारायण चतुर्वेदी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम मे स्कूल के छात्र-छात्राओ ने मार्चपास्ट किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों को आगे बढ़ने का आत्मबल मिलता है। साथ ही आगे बेहतर प्रदर्शन की ललक भी पैदा होती है। खेल के माध्यम से छात्र अपना जीवन संवार सकते है और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा देश के नव निर्माण में खिलाड़ी छात्रों की भूमिका बेहद अहम है।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
खेल70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन
696 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कस्तूरबा गांधी, वाराणसी, मुरादाबाद, आगरा और गोरखपुर मंडल रहे ओवरऑल विजेता। संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवां, (गोरखपुर)। मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवां में 3 से 7 अक्टूबर तक आयोजित पांच दिवसीय 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 का बुधवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 मंडलों तथा […]




