पूर्वांचल मैराथन 2025 में दौड़ेंगे देश विदेश के धावक, गुरु गोरखनाथ की धरती पर उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा मैराथन
पूर्वांचल मैराथन 2025 में दौड़ेंगे देश विदेश के धावक, गुरु गोरखनाथ की धरती पर उत्तर प्रदेश की दूसरा सबसे बड़ी मैराथन होने जा रहा है। यह मैराथन 21 किलोमीटर का हाफ मैराथन है। यह मैराथन दिनांक 7.4.25 विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में गोरखपुर में होने जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के धावक हिस्सा लेने […]

पूर्वांचल मैराथन 2025 में दौड़ेंगे देश विदेश के धावक,
श्री राय ने बताया कि “यह संस्था सांस्कृतिक, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के संवर्धन हेतु संकल्पित है, जिस प्रकार परम पूज्य मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं और हर प्रकार से उनका प्रोत्साहन किया जा रहा है। इस खेलो इंडिया के मुहिम को बढ़ाने में यह मैराथन कर संस्था अपना भी योगदान कर रही है। आगे भी खिलाड़ियों के लिए शांति सेवा संस्थान सदैव तट पर रहेगी। यह मैराथन गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर विश्वविद्यालय चौक मोहद्दीपुर गांग चौक कूड़ाघाट मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय खोराबार बाईपास चिड़ियाघर बुद्ध विहार पार्ट सी मोड नौका विहार पैड अलीगंज छात्रसंघ चौक से गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आकर पुरस्कार समारोह संपन्न होगा प्रशासन की अनुमति के बाद रूट में परिवर्तन भी संभावित है। पूर्वांचल मैराथन का रजिस्ट्रेशन फरवरी 2025 से ही प्रारंभ है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन www.Purvanchal marathon.com पर सभी धावक कर सकते है।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
खेल70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन
696 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कस्तूरबा गांधी, वाराणसी, मुरादाबाद, आगरा और गोरखपुर मंडल रहे ओवरऑल विजेता। संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवां, (गोरखपुर)। मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवां में 3 से 7 अक्टूबर तक आयोजित पांच दिवसीय 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 का बुधवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 मंडलों तथा […]




