शिल्पी राज, शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज
फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने एक बार फिर भोजपुरी संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ संगीतप्रेमियों के बीच प्रस्तुत किया है। इस लोकगीत को सिंगर शिल्पी राज ने टिपिकल खाँटी भोजपुरिया अंदाज में गाया है। उनकी आवाज का जादू श्रोताओं पर बखूबी असर कर रहा […]

फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने एक बार फिर भोजपुरी संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ संगीतप्रेमियों के बीच प्रस्तुत किया है। इस लोकगीत को सिंगर शिल्पी राज ने टिपिकल खाँटी भोजपुरिया अंदाज में गाया है। उनकी आवाज का जादू श्रोताओं पर बखूबी असर कर रहा है। वहीं इस गीत के बोल पर एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी अपनी चंचल और मोहक अदाओं के साथ चार चांद लग रही हैं। शिल्पी राज की आवाज और शिल्पी राघवानी की अदायगी इस गाने में सोने पर सुहागा का काम कर रही है। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो रिलीज होते ही ऑडियंस के बीच खूब धमाल मचाने लगा है। इस गीत को मिल रहे रिस्पांस से लगता है कि यह गीत जल्द ही मिलियन व्यूज के क्लब में शामिल होने वाला है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही रिच और भव्य पैमाने पर किया गया है। इसके वीडियो में शिल्पी राघवानी मरून कलर की और गोल्डन कलर की साड़ी पहने अपनी कातिल अदाओं से महफिल में शमां बाँध रही हैं।
इसके वीडियो में दिखाया गया है कि अपने पति रंगीला मिजाज से परेशान शिल्पी राघवानी अपने मन की व्यथा अपने सहेलियों संग साझा करते हुए गाने के बोल के माध्यम से कह रही है कि….
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके वीडियो में एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है। गीतकार मुकेश मिश्रा ने इस गीत को लिखा है और संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत से सजाया है। इस गाने के वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाना का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
लेखक: Ram Chandra Yadav
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
देशराष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल के योगदान को किया गया याद
नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :- मदरसा नूरिया खरिया में संगोष्ठी आयोजित, युवाओं से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने की अपील खरिया, 31 अक्टूबर 2026। भारत के लौह पुरुष और देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मदरसा नूरिया खरिया के परिसर में […]
कैरियर



