गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ ने 155 मिलियन व्यूज का जादुई आंकड़ा किया पार
भोजपुरी संगीत जगत में लोकप्रिय गायिका शिवानी सिंह और भोजपुरी सिनेमा की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का वायरल भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ ने 155 मिलियन व्यूज का जादुई आंकड़ा यूट्यूब पर पार कर लिया है। गौर करने वाली बात यह है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आये दिन नये रिकॉर्ड बनते और टूटते […]

लेखक: Ram Chandra Yadav
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
देशराष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल के योगदान को किया गया याद
नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :- मदरसा नूरिया खरिया में संगोष्ठी आयोजित, युवाओं से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने की अपील खरिया, 31 अक्टूबर 2026। भारत के लौह पुरुष और देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मदरसा नूरिया खरिया के परिसर में […]
कैरियर

गाने के वीडियो को काफी भव्य तरीके से फिल्माया गया है। वीडियो में माही श्रीवास्तव एक आलीशान हवेली में अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं। गुलाबी रंग के खूबसूरत लहंगे और रंगीन ब्लाउज में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। उनके गले के भारी गहने और बालों में लगा गजरा उनके पारंपरिक लुक को और भी आकर्षक बना रहा है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत के कर्णप्रिय बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत निर्देशन प्रियांशु सिंह का है। वीडियो का निर्देशन विजेल ने किया है, जिन्होंने गाने के हर सीक्वेंस को बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल के निर्देशन में माही श्रीवास्तव के डांस स्टेप्स काफी वायरल हो रहे हैं। सिनेमैटोग्राफी राजन वर्मा की है, जिन्होंने विजुअल्स को एक सिनेमाई अनुभव दिया है। इस गीत के आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।
इस गीत को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह भोजपुरी लोकगीत सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने की सिर्फ यूट्यूब ही नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम रील्स और फेसबुक पर भी जबरदस्त धूम मची है। काफी तादात में फैंस इस गाने पर रील्स बना रहे हैं। 155 मिलियन व्यूज का यह आंकड़ा इस भोजपुरी लोकगीतों की लोकप्रियता को वैश्विक स्तर पर बढ़ा रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार भोजपुरी इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण कंटेंट वाले गाने बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद!’