सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें.
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान, कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम में सीएम योगी, वीर शहीदों को सीएम योगी ने श्रद्धांजलि दी, शहीदों के परिजनों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, कारगिल विजय दिवस की सभी को बधाई – सीएम, हर युद्ध में जवानों ने देश की सीमा की सुरक्षा की- सीएम, हम वीर शहीदों के परिवार के साथ हैं – सीएम योगी.
लखनऊ – सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, आज आरक्षण दिवस को लेकर बोले अखिलेश यादव, सपा दफ्तर में ‘संविधान-मानस्तंभ’ स्थापित होगा- अखिलेश, आज संविधान मानस्तंभ स्थापित किया जाएगा- अखिलेश, संविधान की एक प्रति स्थापित की जाएगी – अखिलेश.
लखनऊ – सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 1161 केंद्रों का चयन, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में ही होगी परीक्षा, जिला मुख्यालय की 10KM की परिधि में होंगे परीक्षा केंद्र, ऑफलाइन होगी परीक्षा, OMR शीट पर देने होंगे जवाब, सुरक्षा इंतजामों के लिए सरकारी एजेंसियों की ली जाएगी मदद, पेपर लीक और सॉल्वर गैंग पर एसटीएफ रखेगी नजर.
लखनऊ – नेता विपक्ष राहुल गांधी सुल्तानपुर के लिए रवाना, लखनऊ एयरपोर्ट से सुल्तानपुर के लिए हुए रवाना, किसान नेता, कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत, सुल्तानपुर MP/MLA कोर्ट में आज राहुल की पेशी है, अमित शाह पर की गई टिप्पणी मामले में आज पेशी
लखनऊ – BSP अध्यक्ष मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया, NDA सरकार ने बजट में राज्यों से भेदभाव किया- माया, मायावती ने इसे राजनीति स्वार्थ का बजट बताया है, मायावती ने कहा कि BSP ने भी इसे यूपी में झेला है, बजट में यूपी जैसे राज्य का ख्याल नहीं रखा- माया, ‘गैर BJP शासित राज्य नीति आयोग की बैठक में नहीं जा रहे’,केंद्र द्वारा जनहित को सर्वोपरि रखना बहुत जरूरी- माया बस्ती- महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने किया प्रदर्शन, कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे छात्रों ने किया प्रदर्शन, सैकड़ों छात्रों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर की नारेबाजी, मानदेय बढ़ाने को लेकर छात्रों ने जमकर किया प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने सरकार को भेजा ज्ञापन, महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज का पूरा मामला
गोंडा – इटियाथोक में आंगनवाड़ी वर्कर की हत्या, कार्यकत्री की हत्या से इलाके में सनसनी, गन्ने के खेत में ले जाकर की गई हत्या, युवती के गले पर चोट के कई निशान, कार्यकत्री के पति ने थाने में दी तहरीर, तहरीर में कई लोगों को किया नामजद, इटियाथोक के रमगढ़िया गांव का मामला
देवरिया – अस्पताल की बिल्डिंग चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, करोड़ों की लागत से बनी थी अस्पताल की बिल्डिंग, 4 माह पूर्व स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर हुई बिल्डिंग, पहली बरसात में फट गई बिल्डिंग की दीवारें, छत से टपक रहा है पानी, छत के छज्जे गिरे, कार्यदायी संस्था UPRNSS ने बनाई है बिल्डिंग, बिशनपुरा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला
देवरिया – जमीन की पैमाइश के दौरान जमकर हुआ तांडव, तहसीलदार,उनकी टीम के सामने ही हुआ तांडव, एक पक्ष ने आत्मदाह करने की दी चेतावनी, युवक ने अपने शरीर पर डाला मिट्टी का तेल, पुलिस और लोगों में हुई जमकर नोकझोंक, पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार, लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव का मामला
रायबरेली – हादसे में फॉर्च्यूनर के नहीं खुले एयरबैग, एयरबैग न खुलने से 31 लाख का हर्जाना, फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई थी, आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ने सुनाया फैसला, 2018 से 9 फीसदी सालाना ब्याज देने का दिया आदेश, जिला पंचायत अध्यक्ष ने आयोग में दायर किया था वाद.





