विधायक सुरेन्द्र चौरसिया की हत्या करने की जानकारी पीआरबी 112 को एक युवक ने फोन कर दी जानकारी, गया जेल।
देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र चौरसिया की हत्या करने की साजिश के बारे में शुक्रवार को पीआरबी को सूचना मिली, सूचना मिलते ही पुलिस साजिशकर्ताओं को ढूंढ़ने में जुट गई। पुलिस सूचना देने वाले युवक की तलाश कर रही थी, काफी प्रयास के बाद पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार हुआ युवक सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रजडीहा धनपुरवा गांव निवासी रविश कुमार पुत्र सतीश चंद्र हैं पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
युवक ने पीआरबी 112 फ़ोन पर कहा था की कोतवाली सलेमपुर के मनिहारी गांव के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे पर कुछ लोग विधायक सुरेंद्र चौरसिया की हत्या की योजना बना रहे हैं और सुचना देते ही युवक ने मोबाईल ऑफ कर लिया पुलिस सत्ताधारी दल के विधायक का मामला होने से सक्रिय हो गई ,
वही पुलिस ने पीआरबी और एसओजी के साथ मिलकर साजिशकर्ताओं की तलाश में जुट गई। बहुत देर तक खोजबीन करने के बाद भी कोई संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने फोन करने वाले युवक की तलाश शुरु की, पुलिस ने सर्विलांस के सहारे मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ट्रेस किया। पुलिस युवक और उसके पिता को हिरासत में लेकर सलेमपुर कोतवाली ले आई, पूछताछ में युवक ने अपना नाम रविश बताया और गलत सूचना देने की बात स्वीकार की।
वही पुलिस ने विधायक सुरेंद्र चौरसिया से संपर्क किया तो उन्होंने इस मामले पर कोई आपत्ति नहीं जताई और आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की भी बात कही।
सलेमपुर कोतवाल उमेश बाजपेयी ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध झूठी सूचना देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विधायक सुरेन्द्र चौरसिया की हत्या करने की जानकारी पीआरबी 112 को एक युवक ने फोन कर दी जानकारी, गया जेल
विधायक सुरेन्द्र चौरसिया की हत्या करने की जानकारी पीआरबी 112 को एक युवक ने फोन कर दी जानकारी, गया जेल। देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र चौरसिया की हत्या करने की साजिश के बारे में शुक्रवार को पीआरबी को सूचना मिली, सूचना मिलते ही पुलिस साजिशकर्ताओं को ढूंढ़ने में जुट गई। […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
उत्तर प्रदेशमाही श्रीवास्तव, प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ रिलीज हुआ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
भोजपुरी संगीत जगत में हमेशा कुछ नया और बेहतरीन गाने पेश करने वाली बेस्ट म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर शानदार दस्तक दी है। बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर प्रतिभा राज की धमाकेदार जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे […]



