एक मिलियन व्यूज पार कर रत्नाकर कुमार की फिल्म ‘टुनटुन’ वायरल, नीलम गिरी और संजय पांडेय ने जीता दिल
हमेशा लीक से हटकर फ़िल्म बनाकर भोजपुरी सिनेमा में इतिहास रचने वाले दिग्गज फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने भोजपुरी फिल्म ‘टुनटुन’ नई मिसाल कायम किया है। सच्ची घटना पर आधारित ये फुल मूवी रिलीज होते ही वायरल हो गई है और देखते ही देखते एक मिलियन व्यूज पर पार कर गई है। यह फिल्म वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल किया गया है। एक बेजुबान प्राणी कुत्ता ‘टुनटुन’ की रीयल स्टोरी पर बनाई गई है। इस फ़िल्म में टुनटुन का कारनामा सुन वा देख कर हर कोई हैरान और आश्चर्यचकित हो रहे हैं। निर्देशक पराग पाटिल निर्देशित इस फिल्म में दिखाया गया है कि बिग बीस फेम एक्ट्रेस नीलम गिरी नेक दिल, बिंदास ख्यालों वाली, हर किसी की मददगार लड़की है। फिल्म की कहानी की जर्नी में नीलम गिरी के गरीब से अचानक अमीर बनने घटना काफी दिलचस्प है। इसमें संजय पांडेय पुलिसिया रोल में खूब धमाल मचा रहे हैं। इसमें रीना रानी को नीलाम गिरी की मां के किरदार में दिखाया गया है, जो फूल बेचने वाली हैं। इस फिल्म में मुख्य केंद्र बिंदु एक छोटा पपी डॉग (टुनटुन) है, जिसे नीलम गिरी बहुत प्यार और दुलार करती है। मस्ती, कॉमेडी और इमोशनल ड्रामा से भरपूर है, जिसे देखकर दर्शक अपनी हंसी और आँसू रोक नहीं पा रहे हैं। इस पूरी फिल्म को देखकर आपको फिल्म की कहानी का अंदाजा लग जायेगा कि ये कहानी अब तक आई भोजपुरी सिनेमा की सबसे अलग और सबसे हटके कहानी है।
गौरतलब है कि फिल्म ‘टुनटुन’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से बिना किसी काटछांट के यू सर्टिफिकेट मिला है। इस फ़िल्म में दर्शकों को एक नई सोच और एक नई कहानी देखने को मिल रही, जो भोजपुरिया दर्शकों को भोजपुरी सिनेमा के प्रति कुछ अलग सोचने पर मजबूर कर रही है।
उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड चैनल और जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘टुनटुन’ के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक पराग पाटिल हैं। को-प्रोड्यूसर कुलदीप श्रीवास्तव हैं। कहानी पराग पाटिल ने लिखा है, जो एक रीयल स्टोरी है। पटकथा और संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखा है। गीतकार आजाद सिंह, प्यारे लाल यादव कवि हैं, संगीतकार आज़ाद सिंह हैं। सिंगर प्रियंका सिंह, शिल्पी राज और जीतेंद्र सिंह जीतू हैं। मुख्य भूमिका में नीलम गिरी, संजय पांडेय, अनूप अरोरा, भानु पांडे, रीना रानी, प्रीति सिंह, संतोष पहलवान, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, शनि शर्मा, लालधारी, शिवचरण यादव, मधु राज, रिंकू यादव आदि हैं। इस फ़िल्म का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

