सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ फेम पूर्वांचल के स्टार हीरो ‘आशीष सिंह बंटी’ जी का जन्मदिन इस साल का काफी खास रहा है। एक ओर जहां उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए शुभचिंतकों का रात व दिन भर बधाईयों का ताँता लगा रहा। वहीं दूसरी ओर कई जगह पर उनके जन्मदिन का केक […]
सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ फेम पूर्वांचल के स्टार हीरो ‘आशीष सिंह बंटी’ जी का जन्मदिन इस साल का काफी खास रहा है। एक ओर जहां उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए शुभचिंतकों का रात व दिन भर बधाईयों का ताँता लगा रहा। वहीं दूसरी ओर कई जगह पर उनके जन्मदिन का केक काटकर बर्थडे मनाया गया। ऐसे में सिनेमाघरों में हालिया रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ के बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने का और स्टारडम हासिल करने की दोहरी खुशी के साथ केक काटकर आशीष सिंह बंटी का जन्मदिन का जश्न महमूरगंज वाराणसी स्थित होटल ‘संकल्प’ में धूमधाम से मनाया। इस शुभ अवसर पर दो भोजपुरी फिल्मों के निर्माण की घोषणा किया। या यूं कहीं कि आशीष सिंह बंटी को दो फिल्म बतौर हीरो बर्थडे गिफ्ट दिया गया है। इस पर आशीष सिंह ‘बंटी’ ने होटल संकल्प के एमडी एवं सम्मानित सहयोगी गण को दिल से धन्यवाद दिया। साथ ही जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि आशीष सिंह बंटी ने बैरी कंगना 2, अर्जुन पंडित, नरसंहार, रांझना, सिंदूर तेरे नाम की, गार्डियन्स, कराह, दिल मेरी ना सुने, छू लिया दिल ने, कोहबर के लाज, पॉकेट मनी, कृपा करो हनुमान, गृह लक्ष्मी, क्षमा, राधा का किशन आदि फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। फिलहाल इन दिनों सुपरस्टार प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ के साथ आशीष सिंह बंटी भोजपुरी फिल्म ‘आँखें’ में अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। ये फ़िल्म 10 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश और दिल्ली के सिनेमाघरों में भी रिलीज की गई है। संकट मोचन फिल्म इंटरनेशनल प्रस्तुत इस फ़िल्म के निर्माता प्रहलाद दास गुप्ता हैं। बहुत सारी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। सह-निर्माता संजय गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव हैं। कथा, पटकथा व संवाद वीरू ठाकुर ने लिखा है।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)