बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार
क्रासर: सामर्थ्य के अनुसार भाइयों ने बहनों को दिया उपहार
क्रासर: मोबाइल व इंटरनेट ने कम की भाई-बहन के बीच की दूरी चित्र परिचय : भाई को राखी बांधती बहन
गोला।श्रावण मास पूर्णिमा के दिन सोमवार को भाई एवं बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध उनके दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना की वहीं भाइयों ने भी बहन के सुख व सुरक्षा हर समय करने का वादा किया।
पूर्णिमा के दिन कुछ लोग सुबह से ही भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने का कार्यक्रम शुरू कर दिया लेकिन भद्रा की वजह से राखी का शुभ मुहूर्त एक बजे के बाद था। बहनों ने थाली सजा कर भाइयों की आरती उतारी और उन्हें तिलक लगा कर कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने भाईयों का मुंह मीठा कर मनचाहा उपहार लिया। भाईयों ने बहनों की सदैव मान सम्मान व रक्षा का संकल्प लेते हुए सामथ्र्य के अनुसार उपहार दिया। तमाम भाइयों ने बहनों के घर जाकर तथा बहनों ने भाइयों के घर आकर पर्व की महत्ता को बरकरार रखा। जो भाई बहन एक दूसरे से दूर थे उन्होंने डाक, कुरियर, मोबाइल व इंटरनेट के माध्यम से पर्व को मनाया। पर्व के मद्देनजर बाजारों में चहल पहल दिखी। मिठाईयों तथा गिफ्ट की दुकान पर पूरे दिन खरीददारों की भीड़ देखी गई।पर्व के चलते मिठाइयों के दाम में भी इजाफा रहा।
बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार
बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार क्रासर: सामर्थ्य के अनुसार भाइयों ने बहनों को दिया उपहार क्रासर: मोबाइल व इंटरनेट ने कम की भाई-बहन के बीच की दूरी चित्र परिचय : भाई को राखी बांधती बहन गोला।श्रावण मास पूर्णिमा के दिन सोमवार को भाई एवं बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़बालाजी दरबार में गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज की धूम, भक्ति में डूबीं मातृशक्तियां
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- सुबह से देर रात तक गूंजे पूजा-अर्चना के स्वर, भगवान नर्वदेश्वर के पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं; बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान गोरखपुर। गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में आस्था और भक्ति का विशेष नजारा देखने […]
न्यूज़

