“पटना गांव में बने बाढ़ शरणालय, बाढ़ से डूबे गांवो का क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को कराया अवगत” ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज विकास खंड क्षेत्र के बगहा देवार गांव का निरीक्षण जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा ने शुक्रवार को किया। साथ चल रहे मातहतो को बाढ़ बचाव व कटान सुरक्षा के […]
“पटना गांव में बने बाढ़ शरणालय, बाढ़ से डूबे गांवो का क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को कराया अवगत”
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज विकास खंड क्षेत्र के बगहा देवार गांव का निरीक्षण जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा ने शुक्रवार को किया। साथ चल रहे मातहतो को बाढ़ बचाव व कटान सुरक्षा के सख्त निर्देश दिये। डीएम के साथ चल रहे चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने डीएम को बाढ़, बगहा गांव में हों रहें कटान से अवगत कराया। डीएम सुबह साढ़े आठ बजे सबसे पहले बगहा देवार गांव पहुंचे उन्होंने अधिशासी अभियंता वैभव सिंह बाढ़ खंड दो से कटान के बारे में जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने डीएम से बताया कि बगहा देवार में कटान रोकने के लिए शासन को दो किमी का प्रस्ताव भेजा गया था, कटान का एक किमी क्षेत्र परीयोजना के तहत मंजुर हआ है, जिस पर बंबुक्रेट, पर्पोकाइन, कंक्रीट आदि डालकर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम ने अधिशासी अभियंता को सड़क व बचे घरो को हर हाल में बचाने का निर्देश दिया। बगहा के ग्राम प्रधान सुभाष यादव ने कटान पीड़ीतो को अन्यत्र बसाने की गुहार डीएम से लगाई। डीएम ने एसडीएम गोला को पीड़ीतो को मुख्यमंत्री आवास देकर बसाने का निर्देश दिया। कटान की जद में आये प्राथमिक विद्यालय को सुरक्षित स्थान पर समाहित करने का निर्देश दिया। बगहा देवार के निरीक्षण के उपरांत डीएम पटनाघाट गांव में पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। वह सरयू नदी की बाढ़ से घिरे ज्ञान कोल गांव का निरीक्षण किये। एसडीएम गोला को बाढ़ से बचाव व राहत सामग्री वितरीत करने का निर्देश दिया।
“जिलाधिकारी को पत्र दिया गया”
चिल्लूपार संघर्ष समिति के अध्यक्ष बबलू राय ने जिलाधिकारी को पत्रक सौप क्षेत्र के बाढ़ पीड़ीतो के समस्याओ के समाधान की मांग की। जिलाधिकारी को दिये गये पत्रक में उन्होंने लिखा है की बगहा गांव हर साल 50 एकड़ जमीन कट रही है इसके पहले भी जिलाधिकारी का दौरा हो चुका है लेकिन बचाने के नाम पर लीपा पोती हो रही है और लग रहा है कि बगहा गांव इसी तरह कटान जारी रहा तो बगहा का अस्तित्व खत्म हो जाएगा, बगहा गांव को बचाने के लिए तटबंध बनाकर युद्ध स्तर पर बचाया जाए जब तक सरकारी मशीनरी पूरी तरह से बचाने के लिए युद्ध स्तर पर नहीं लगेगा तब तक बगहा गांव नहीं बचेगा। बगहा के किसानों का जमीन, जो कटान में कट रहा है उनको उचित सहयोग दिया जाए उन किसानों को सरकारी स्तर पर जमीन देकर कहीं बसाया जाए। इस दौरान एडीएम वित्त व फाइनेंस विनीत कुमार सिंह, एसडीएम अमित जायसवाल, तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य, सहायक अभियंता बाढ़ खंड सुधांशु सिंह, बीडीओ बड़हलगंज मनोज कुमार सिंह,जेई बाढ़ खंड सुनील सिंह, जेई लोक निर्माण विभाग जयशंकर, महेश उमर, आनंद त्रिपाठी, अष्टभुजा सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, पटना गांव के प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता,ग्राम प्रधान सुभाष यादव आदि लोग मौजूद थे।