ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज गंगोत्री देवी मिनी ग्रामीण स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुए आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में फुटबॉल क्लब कुशीनगर और मदनी क्लब मेहा बिहार के बीच रोमांचकारी मुकाबला हुआ। जिसमें दोनों टीमें बराबरी पर छूटी। वहीं दूसरा मैच नेपाल व […]
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज गंगोत्री देवी मिनी ग्रामीण स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुए आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
फुटबॉल क्लब कुशीनगर और मदनी क्लब मेहा बिहार के बीच रोमांचकारी मुकाबला हुआ। जिसमें दोनों टीमें बराबरी पर छूटी। वहीं दूसरा मैच नेपाल व बड़हलगंज, बराबरी पर रहीं।
मानव शिक्षा सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा मैच काठमांडू एलेवेन नेपाल और नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज के बीच हुई। पहले हाफ के खेल में नेपाल के खिलाड़ी रोशन ने 16 वें मिनट में पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के खेल में बड़हलगंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 वें मिनट में खिलाड़ी सोहिल ने गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। खेल के अंत तक दोनों टीमें बराबरी पर ही रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक रहमतुल्लाह, विशाल कुमार, इज़हार आलम, अजीजुल हक़ व मोहम्मद शाहीद रहें। कमेंट्रटर राजप्रकाश शाही व वीरेंद्र रहे। मैच का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता व चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुरू कराया। उन्होंने अपने संबोधन मे कहा कि फुटबॉल खेल ताकत का खेल है। इस खेल से आप स्वस्थ शरीर के साथ देश व समाज में मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस आयोजन से क्षेत्र के प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा।
आयोजन समिति के संरक्षक इम्तियाज अहमद, अध्यक्ष योगेश राय, श्रवण जायसवाल, राम नगीना यादव, यूसुफ अंसारी, सभासद दीपक गौड़, रामदास मद्धेशिया, सलाउद्दीन चुन्नू, अशोक यादव व सरफराज अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।