ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
खजनी थाना क्षेत्र के रकौली गांव के निवासी कृष्णकांत यादव उर्फ मोनू यादव ने देर रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कृष्णकांत बैंगलुरू में में नौकरी करता था। कई महीनों बाद रविवार की शाम को अपने घर लौटा था, और देर रात उसने फांसी लगा ली। सोमवार को सबेरे जब स्वजनों ने उसका कमरा बंद देखा तो उसे आवाज देकर जगाने लगे, कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था, जब जंगले से झांक कर देखा तो लोग सिहर उठे कृष्णकांत पंखे पर रस्सी से लटक रहा था। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया, तथा पुलिस को सूचना दी गई।
घटना से आहत पत्नी और स्वजनों का रो कर बुरा हाल है। मृतक को एक 12 वर्ष के बेटे का पिता था।
प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।





