ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में स्टार स्पोर्टिंग क्लब सिक्किम ने आरजे फुटबॉल एकेडमी आसाम को 1-0 से व एवीएफसी क्लब पटना ने टाई ब्रेकर में बीएनएफसी नेपाल की टीम को 9-8 से हराकर फाइनल में […]
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में स्टार स्पोर्टिंग क्लब सिक्किम ने आरजे फुटबॉल एकेडमी आसाम को 1-0 से व एवीएफसी क्लब पटना ने टाई ब्रेकर में बीएनएफसी नेपाल की टीम को 9-8 से हराकर फाइनल में पहुंच गई। रविवार को खेला गया पहला सेमीफाइनल मैच सिक्किम व आसाम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। किन्तु मध्यांतर के बाद 27 वें मिनट में आसाम के खिलाड़ी की गलती से आत्मघाती गोल हो गया जिससे सिक्किम 1-0 से विजय प्राप्त कर फाइनल में पहुंच गया। दुसरे सेमीफाइनल मैच में नेपाल व पटना की टीम 1-1 से बराबरी रही। अंत में टाई ब्रेकर में पटना की टीम 9-8 से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंच गई। मैच के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राम आशीष राय, डा. संजय कुमार, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, चंचल पाण्डेय, वरुण मिश्र, गोपाल यादव, सुनील यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साह बढ़ाया। मुन्ना शाही ने मैच का लाइव कमेंट्री कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। आयोजक मंडल के अध्यक्ष रविंद्र सिंह उज्जैन, जितेंद्र बहादुर शाही, आशुतोष शाही, शिवप्रकाश यादव, वीरू सोनकर, अजय सोनी, संदीप तिवारी, शैलेंद्र ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)