एसआरएफ पिक्चर्स एंड प्रोडक्शन एलएलपी, डीडी प्लेयर बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘सुमन का ससुराल’ की शूटिंग ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू कर दी गई है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले विधिवत पूजा पाठ करके इस फिल्म का शुभ मुहूर्त किया गया। शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर प्रहलाद दास गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने निर्माता, निर्देशक एवं फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दिया और फिल्म की सफलता की प्रार्थना किया।
गौरतलब है कि भोजपुरी की सुपरस्टार एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य, अविनाश शाही, माधवी श्री, वैभव राय अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘सुमन का ससुराल’ का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही, गोपीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में शुरू कर दी गई है। ये फिल्म पूरी तरह से सामाजिक एवं फैमिली ड्रामा से भरपूर है, जोकि दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करेगी। इस फिल्म से समाज को जागरूक करने वाला संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में मणि भट्टाचार्य और अविनाश शाही हैं। साथ ही एक्ट्रेस माधवी श्री और एक्टर वैभव राय सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता संतोष गुप्ता व राज गुप्ता हैं। उन्होंने इसके पहले संचिता बनर्जी और अविनाश शाही स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘सास सतरंगी बहू अतरंगी’ की शूटिंग कंप्लीट किया है। वह फिल्म अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है। यानि कि उन्होंने अपने होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले ही दूसरी नई फिल्म ‘सुमन का ससुराल’ की शूटिंग करना शुरू कर दिया है। इस फिल्म के सह-निर्माता अशोक गुप्ता व मनोज गुप्ता हैं। इस फिल्म का कुशल निर्देशन जाने-माने फिल्म निर्देशक अजय कुमार कर रहे हैं। कार्यकारी निर्मात मनोज एच. गुप्ता (बाबा) हैं। लेखक मनोज गुप्ता, संगीतकार सुदीप साजन, गीतकार अशोक गुप्ता, अजीत मंडल, सतीश बाबा, पार्थ यादव हैं। छायांकन शत्रुघ्न तिवारी, कला पवन शर्मा, डिजाईन प्रशांत का है। सेकंड डीओपी राहुल सिन्हा, प्रोडक्शन मैनेजर अजय वर्मा, लोकल प्रोडक्शन मैनेजर अमित पाठक, कुँवर सिंह हैं। मुख्य सहायक निर्देशक सारंग प्रजापति, सहायक निर्देशक प्रवेश जोशी, आनन्द विश्वकर्मा, मेकअप मैन प्रकाश जायसवाल, हेयर स्टाइलिश अनामिका हैं। मुख्य कलाकार मणि भट्टाचार्य, अविनाश शाही, माधवी श्री, वैभव राय, विद्या सिंह, देवेन्द्र कुमार पाठक, बबलू खान, सोनाली मधेशिया, राजेश तोमर, रागिनी यादव, अभय राय, अमित पाठक एवं कृष्णा गुप्ता हैं।
विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot






