हेमराज क्रिएशन के बैनर तले बन रही फ़िल्म ‘गेम ऑफ मनी’ भव्य मुहूर्त के साथ फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे हरदोई में की जा रही है। बता दें कि फ़िल्म के मुहूर्त की पूजा भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय […]
हेमराज क्रिएशन के बैनर तले बन रही फ़िल्म ‘गेम ऑफ मनी’ भव्य मुहूर्त के साथ फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे हरदोई में की जा रही है। बता दें कि फ़िल्म के मुहूर्त की पूजा भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय द्वारा किया गया, साथ में नारी शक्ति के रूप में फ़िल्म निर्माता विमल शर्मा की अर्धांगिनी ने पूजा अर्चना किया और निर्माता विमल शर्मा ने नारियल तोड़कर फ़िल्म का शुभ मुहूर्त सम्पन्न किया। इस अवसर पर फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक सहित फ़िल्म की पूरी टीम मौजूद रही और सभी ने फिल्म की सफलता की कामना करते हुए एक दूसरे को बधाई दिया। इसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई और पहला शॉट संजय पांडेय और नवोदित अभिनेता सम्राट शर्मा ने दिया। फर्स्ट शॉट पूर्ण होते ही सेट पर तालियों की गड़गड़ाहट होने लगी। इस फ़िल्म को लेकर पूरी यूनिट काफी उत्साहित है।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
गौरतलब है कि बिग लेबल पर बन रही फ़िल्म ‘गेम ऑफ मनी’फ़िल्म ‘गेम ऑफ मनी’ से फ़िल्म इंडस्ट्री को तीन नये चेहरे सम्राट शर्मा, मनोज तिवारी, राजा मिश्रा बतौर हीरो मिलने वाले हैं। वे तीनों अभिनेता जमकर अपने अपने अभिनय का कमाल सिल्वर स्क्रीन पर दिखाने वाले हैं। इस फ़िल्म के निर्माता विमल शर्मा, शैलेन्द्र वर्मा हैं, वे बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं। इस फ़िल्म के लेखक व निर्देशक हेमराज वर्मा हैं, जो फैमिलियर, एक्शन, लव स्टोरी पर आधारित फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। गीतकार व संगीतकार अजय विश्वकर्मा हैं। डीओपी अनुज प्रताप सिंह, डांस मास्टर अशोक मैती, आर्ट डायरेक्टर मोहित राय, प्रोडक्शन कंट्रोलर अभय प्रताप हैं। मुख्य कलाकार सम्राट शर्मा, मनोज तिवारी, राजा मिश्रा, ज्योति रावत, पूजा मिश्रा, ज्योति सिंह, संजय पांडेय, बालेश्वर सिंह, साहेब लाल धारी, रश्मि पाठक, संजू आचार्य, तेजश्विनी सिंह, सत्यम यादव आदि हैं।