ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
🐏मेष राशिफल
आप अन्दर से डरे हुए से हैं ǀयह जान लें कि इन मुद्दों से घबराने की जरूरत नही हैǀ इन वर्तमान समस्याओं के कई कारण हैं और इनके लिए दुसरे जिम्मेदार हैं,आप नहीं ǀ ये छोटी बातें जल्दी ही सुलझ जायेंगी ǀ अपने आपको राहत देने के लिए किसी मनोरंजक कार्यकलाप की योजना बनाएं ǀ
🐂वृषभ राशिफल
वित्तीय लाभ की सूचना से आपको और आपके परिजनों को ख़ुशी होगी ǀइससे ये भावना आएगी कि सब अच्छा हो रहा है ǀ आप खुशमिजाज और आकर्षक हैं,नए लोगों से मिलें ǀइससे आपको नए अवसर मिलेंगे जो अंतत आपके लिए फायदे का सौदा साबित होंगे ǀआप परिवार या घर की बनावट में कोई बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं ǀ

👫मिथुन राशिफल
अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें,इससे जो निष्कर्ष निकलेगा ,उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी ǀ अपने आप को उन चीजों में ना फंसने दें जिनमे आप विश्वास नही रखते ǀ इन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाएँ ǀइधर –उधर की हांकना आपकी आदत नही है ,लेकिन कई बार आपको ना चाहते हुए भी यह करना पड़ता है ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज आपको गृहों की स्थिति के कारण हर भावना काफी गहन प्रतीत होगी ǀ आपको प्यार और नफरत दोनों ही का बहुत गहनता से अनुभव होगा ǀ आपको यह समझाने वाले अवसर भी आयेंगे कि आप किस कारण अब अपने करीबी दोस्तों से पुरानी भावना से बात नही कर पा रहे? हालाँकि तुरंत कोई भी फैसला लेने के स्थान पुर रूककर और सोच समझकर कदम उठाना ही सही होगा ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है ǀआप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है लेकिन आपको अच्छी लगती है,इससे आपकी वित्तीय स्थिति काफी प्रभावित भी होगीǀ अपनी इस खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें तो दिन शांति से गुजर जाएगा ǀआपको आज कुछ नयी वित्तीय योजनायें भी पता चलेंगी ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आपकी प्रकृति उत्सुक और अदमनीय है और आप किसी भी प्रकार का नियंत्रण पसंद ना करते ǀआपको ऐसा करने की जरूरत भी नही है ,इसके स्तान पर ख़ुशी और प्यार दें और आपको भी बदले में खूब ख़ुशी और प्यार मिलेगा ǀअपनी काम की मारामारी वाली जिन्दगी में अपने सहकर्मियों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाकर रंग भर सकते हैं ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज आप सामान्य से अधिक भावनात्मक हैं ,दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं ǀ कार्यस्थल पर कार्य का दबाव रहेगा,जिससे थकान का अनुभव करेंगे ǀ कुछ कार्य सहकर्मियों को दे दें या कल के लिए बचा रखें ǀ काम थोडा भले ही करें लेकिन गुणवत्ता बनाये रखें ǀ आज किसी ख़ास व्यक्ति के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं ǀ






