आज भी हम सबको दर्द देता भारत का विभाजन: प्रीति उमर
गोला: 14 अगस्त 1947 की तारीख भारत भला कैसे भूल सकता है। एक तरफ 200 वर्षों की गुलामी के बाद आजादी मिलने वाली थी तो वहीं दूसरी ओर देश के दो टुकड़े हो रहे थे। लाखों लोग इधर से उधर हो गए। घर-बार छूटा, परिवार छूटा, लाखों की जानें गईं, यह दर्द था, भारत के विभाजन का। भारत के लिए यह विभीषिका से कम नहीं थी। इसी दर्द को याद करते हुए पिछले साल आजादी की सालगिरह से पहले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बड़ा ऐलान किया। ऐलान, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का। और उसी विभाजन के दर्द को याद करते हुए हम लोग विभाजन विभीषिका दिवस के साथ साथ इस बार काकोरी ट्रेन हादसे के सौ वर्ष अर्थात शताब्दी वर्ष भी मना रहें है। हम सभी इस वर्ष भी अमृत वर्ष की तरह हर घर तिरंगा लहराएंगे।
उक्त बातें चेयरमैन श्रीमती प्रीति उमर ने मंगलवार को उपनगर के पटना चौराहे तक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जागरूकता चेतना रथ को हरी झंडी दिखाते हुए कही। उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका का दर्द हमें आज भी तीश देता है, आज के नव पीढ़ी को जागरूक करने के लिए यह रथ गली गली में जाकर लोगों में जागरूकता पैदा करेगा। इस दौरान सूचना एवं प्रसारण विभाग के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सभासद दीपक शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, सूरज सोनकर, राकेश राय, अमूल्य चतुर्वेदी, खुर्शीद अहमद, संजय सोनकर, नियाज़ कुरैशी, रामदास मद्धेशिया, ऋषि चंद, रवि साहनी, बृजेश उमर, हिमांशु गौंड, रविंद्र, मनोज निगम, विकास गौंड, उमेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
आज भी हम सबको दर्द देता भारत का विभाजन: प्रीति उमर
आज भी हम सबको दर्द देता भारत का विभाजन: प्रीति उमर गोला: 14 अगस्त 1947 की तारीख भारत भला कैसे भूल सकता है। एक तरफ 200 वर्षों की गुलामी के बाद आजादी मिलने वाली थी तो वहीं दूसरी ओर देश के दो टुकड़े हो रहे थे। लाखों लोग इधर से उधर हो गए। घर-बार छूटा, […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


