ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
🐏मेष राशिफल
आज आपके लिए अच्छा दिन है ǀ आपका सुंदर व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा ǀआज आप कुछ भी करें,सफलता मिलेगी ǀ आप काफी लोकप्रिय हैं ǀ आप सृजनात्मक भी हैं और नम्र भी ,आपके इन्ही गुणों ने आपको इस मुकाम पर पहुंचाया है ǀ चालाकी और अभिमान को आने दिये बिना इसी रास्ते पर चलते रहें ǀ

🐂वृषभ राशिफल
अनुभव सबसे बड़ा अध्यापक है और अभी आपको इसी से सीखना है ǀभूतकाल से ली हुई सीख की उपेक्षा ना करें ताकि भविष्य की परेशानियों से बच सकें ǀजरुरतमंदों ,चाहे बच्चे हों या बूढ़े,उनकी मदद करें ǀऐसे करने से ही आप सही रास्ते पर चल पायेंगे चाहे आपको अभी इस पर चलने में कोई भी परेशानी आ रही हो ǀ
👫मिथुन राशिफल
आज सावधान रहें ǀआपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाये बनाकर आपको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उनपर जीत हासिल कर पायेंगे,मजेदार तो यह है कि खुद उन्हें भी आपकी उपलब्धि के लिए आपकी तारीफ करनी होगी ǀ इस गंभीर स्थिति को थोडा हल्का-फुल्का बनाने के लिए दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा और आपको किसी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहना है ǀआपको कई दिशायों में सक्रिय रहना पड़ेगा लेकिन सकारात्मक बने रहेंगे ǀआप नयी उर्जा एवं वास्तविकता से परिपूर्ण सार्थक योजनायें पेश करेंगे ǀअपनों को भी इनमे शामिल करें ǀआज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात होगी ।

विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
🐅सिंह राशिफल
आप आज रियल एस्टेट से जुडा कोई लाभकारी लेनदेन पूरा करने वाले हैं ǀ सकारात्मक सोच आपकी शक्ति है और आपको इसका लाभ उठाना है ,आपका कोई करीबी भी आपको इसके लिए प्रोत्साहित करेगा ǀ आप आध्यात्मिक विकास के साथ साथ जीवन की भौतिक खुशियों का भी आनंद ले पायेंगे ǀ नयी सोच से समृद्धि हासिल होगी ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आप पिछले कुछ दिनों से कोई बड़ी योजना बना रहे हैं ǀ वास्तव में आज आपको यह बात महसूस होगी कि आप क्या करने जा रहे हैं और इसका आप पर काफी प्रभाव पड़ेगा लेकिन अब आपके पास पीछे हटने का विकल्प मौजूद नही है ǀ आपको इसी दिशा में विशवास से आगे बढना होगा और आपको जल्दी ही यह भी अहसास हो जाएगा की जितना आपने सोचा था ,यह काम इससे कहीं मुश्किल है लेकिन फिर भी इसे असंभव मानकर छोड़ न दें ǀ
⚖️तुला राशिफल
पिछले कुछ समय से आप जिस असंतुष्टि के दौर से गुजर रहे हैं,अंतत अब उससे बाहर आ पायेंगे ǀ आपको खुद ही पता चल जाएगा कि आपने जीवन में अपना उत्कृष्ट प्राप्त कर लिया है और अब अपने सपने पूरे करने के लिए भी कोशिश कर सकते हैं ǀ आप यह भी समझ पायेंगे कि अपने काम और अपनी सेहत दोनों को बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव करने जरूरी हैं ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवेश होगाǀआपको अचानक यह लगने लगेगा कि जीवन में परिवार तथा करियर में संतुलन बनाना काफी आसान हो गया है ǀ आपकी सारी हिचकिचाहट दूर हो जाएगी और आपके सब कामो में नया आत्मविश्वास दिखाई देगा ǀआप घर या कार्यस्थल पर किसी करीबी की असमंजस की भावना को भी आज दूर कर पायेंगे ǀ

🏹धनु राशिफल
आज आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी ǀ आप आज तर्क के स्थान पर अपने दिल की आवाज और प्रवृति के आधार पर फैसले कर सकते हैं,लेकिन वे भी वित्त के मामले में लाभकारी ही साबित होंगे ǀआप इन दिनों फैसले लेने में सबसे अधिक महत्ता अपने मन की आवाज को देते हैं ,लेकिन आपको भविष्य की बेहतरी के लिए वर्तमान समय में कुछ आरामों को छोड़ना होगा ǀ
🐊मकर राशिफल
आज का दिन संकेत दे रहा है कि आज आप खूब आनंद उठाएंगे,लेकिन बेहतर यही होगा कि सुबह कुछ समय निकालकर अपने कल के शेष कार्यों को पूरा कर लें ǀ अपने कार्यकर्म की योजना अपने परिजनों के कार्यक्रम के अनुसार ही बनाएं ताकि बाद में कोई ग़लतफ़हमी या समस्या ना आये ।
🧉कुंभ राशिफल
दिन शुरुआत में बहुत अच्छा,बाद में थोडा व्यस्त रह सकता है ǀ घर पर कोई बीमार पड़ सकता है और आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनकी देखभाल के लिए समय निकालना होगा ǀ आपको सहकर्मियों या दोस्तों से खुशी मिलेगी और आप आने वाले समय में उनके साथ समय बिताने की योजनायें बना सकते हैं ǀ
🐟मीन राशिफल


