जयोतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;- 🐏मेष राशिफल कोई करीबी दोस्त आपको अपना राज बताने वाला है ,आपको उसकी बातें बहुत ध्यान से सुनकर ही सलाह और सहानुभूति देनी है ǀ अपने सभी कार्य रचनात्मक तरीके से करें ǀ आप फिलहाल ताकतवर तरीके से कार्य कर रहे हैं और इसका प्रभाव आपके आसपास के सब लोगों […]
जयोतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
कोई करीबी दोस्त आपको अपना राज बताने वाला है ,आपको उसकी बातें बहुत ध्यान से सुनकर ही सलाह और सहानुभूति देनी है ǀ अपने सभी कार्य रचनात्मक तरीके से करें ǀ आप फिलहाल ताकतवर तरीके से कार्य कर रहे हैं और इसका प्रभाव आपके आसपास के सब लोगों पर पड़ेगा ǀ इसलिए आपको सोच-समझकर ही कुछ बोलना और कहना पड़ेगा ǀ
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
🐂वृषभ राशिफल
आज आपको कई सारे मुद्दे सलझाने हैं और ये सभी काफी महत्व के मसले हैं ǀ इन सबके चक्कर में आपको कम समय मिल पायेगा और आप इन सबमे फंसा हुआ सा अनुभव करेंगे ǀइसके अलावा ,आज आपको कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में भी पता चलेगा जो कुछ अलग सी दिखाई दे रही हैं ǀआप आज अपनी परेशानी के चलते कुछ ऐसा कह या कर सकते हैं जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है ǀ
👫मिथुन राशिफल
जब भी कोई फैसला लेना होता है,आप दिल और दिमाग के बीच उलझ जाते हैं ǀयही उलझान है,अपने मन की आवाज सुनें ,इससे आप सही फैसले ले पायेंगे ǀआपके परिजनों और करीबियों को आपके साथ की जरुरत है ǀउनके साथ अच्छा समय बिताएं ǀ यात्रा की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है ǀअगले सप्ताह यात्रा कर सकते हैं ।
🦀कर्क राशिफल
आज का दिन मौज मस्ती के नाम रहेगा ǀआज सगे सम्बन्धियों से मुलाकात हो सकती है ,फोन या मेल के द्वारा भी संपर्क हो सकता है ǀवर्त्तमान समय अपने सामाजिक कौशलों को निखारने तथा आने वाली पार्टियों के लिए खुद को तैयार करने का बिलकुल सही समय है ǀदिन के आगे बढ़ने के साथ साथ वित्तीय परेशानियां अपने आप दूर होती जायेंगी ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज आप खरीदारी सम्बन्धी किसी ऑफर या लाटरी तिच्क्त खरीदने का जोखिम उठा सकते हैं ǀ आपका भाग्य आपके साथ है ,इसलिए जीतने का अच्छा मौका आपके पास रहेगा ǀ स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है ǀ आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे ǀ यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आप व्यवसायिक या निजी कारणों से यात्रा कर सकते हैं ǀहालाँकि इस समय आपके लिए यात्रा करना मुश्किल होगा लेकिन आप कर पायेंगे और इससे आपको लाभ भी होगा ǀ जो लोग पहले आपकी उदारता को नही समझते थे ,अब उन्हें भी इसकी कीमत समझ आएगी ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज बोलने में सावधानी रखें ǀ आप जिसे अपना करीबी समझते हैं,वो आपकी गुप्त बात को उजागर कर सकता है ǀ बोलने से पहले सोच लें,अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें ǀ किसी तीसरे के बारे में बात करने से बचें ǀ किसी दूसरे शहर की यात्रा और इसके दौरान किसी पुराने दोस्त से मुलाकात की सम्भावना है,पुराने पलों को याद करेंगे ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आज सावधान रहें ǀआपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाये बनाकर आपको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उनपर जीत हासिल कर पायेंगे,मजेदार तो यह है कि खुद उन्हें भी आपकी उपलब्धि के लिए आपकी तारीफ करनी होगी ǀ इस गंभीर स्थिति को थोडा हल्का-फुल्का बनाने के लिए दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं ǀ
🏹धनु राशिफल
आपसे सामजिक संपर्कों पर और ध्यान देने की अपेक्षा है ǀआपके आकर्षक व्यक्तित्व का सबपर प्रभाव पड़ेगा ǀइसके अलावे आपको उन लोगो पर भी ध्यान दें जो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचा रहे हैं ǀ अपनी व्यस्त कार्यशैली के बावजूद सेहत का ध्यान रखें ǀ
🐊मकर राशिफल
सामान्यत आप काफी स्पष्ट सोच रखते हैं ,लेकिन आज आप अपनी निजी समस्याओं और अपनी असुरक्षाओं से घिरे होने के कारण स्पष्ट नही सोच पायेंगे ǀइसलिए आज का दिन किसी नए काम को हाथ में लेने या नयी साझेदारी के लिए उपयुक्त नही है ǀआपके आज के फैसले गलत हो सकते हैं ǀइसीलिए भविष्य के कार्यक्रमों की योजना आज बनाना सही नही है ǀ आज आराम करें ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज आपको ईमानदारी से काम लेना हैǀ आज का दिन अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देने और उन महत्वपूर्ण कामों को पूरे कर लेने के लिए भी बहुत अच्छा है जिन्हें आप कुछ समय से टाल रहे हो ǀ आप इन नीरस रूटीन कामों को पूरा करने में आलस कर रहे हैं लेकिन एक बार आप इन्हें शुरू कर दें तो बहुत जल्दी पूरा भी कर लेंगे ǀ
🐟मीन राशिफल
आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे ǀ अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें,जो आपको परेशान कर रही हैं ǀ अनिश्चितत्ता के बादल एक सप्ताह में छंट जायेंगे ǀकिसी परिजन या अन्तरंग दोस्त का साथ मिलेगा ǀ बोलते हुए सावधान रहें ǀकिसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है ǀ कार्यस्थल पर स्थायित्व बना रहेगा ǀ