प्रयागराज से लौट रहे तीर्थयात्रियों की स्कॉर्पियो गाड़ी टकराई तीन की मौत, प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो ट्रॉली ट्रैक्टर में घुसी तीन की मौत सांत हुए घायल दो की हालत गंभीर महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु, ब्यूरो प्रभारी – संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर खजनी। गोरखपुर में शुक्रवार की देर […]
प्रयागराज से लौट रहे तीर्थयात्रियों की स्कॉर्पियो गाड़ी टकराई तीन की मौत,
प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो ट्रॉली ट्रैक्टर में घुसी तीन की मौत सांत हुए घायल दो की हालत गंभीर महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु,
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)

ब्यूरो प्रभारी – संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर
खजनी। गोरखपुर में शुक्रवार की देर रात लगभग 12 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में नेपाल के 3 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। सभी नेपाल के रहने वाले थे। बांसगांव थानाक्षेत्र के हरनही चौकी में पड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर उनकी स्कार्पियो गाडी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नेपाल के बलवा चौक कंचनपुर निवासी 42 वर्षीय हरिहर देवी पत्नी जीतू यादव, 42 वर्षीय वकीलनी देवी पत्नी उपेंद्र यादव और 45 वर्षीय परशुराम के रूप में हुई है। हादसे में घायल उपेंद्र यादव, लालू देवी, जीतू यादव, मुकेया सहित 7 लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के लिंक एक्सप्रेस वे पर ट्राली में पीछे से स्कार्पियो घुस गई थी।
स्कार्पियों से महाकुंभ गए थे नेपाल के 10 श्रद्धालु नेपाल के 10 श्रद्धालु स्कार्पियो बुक कर बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे थे। वहां स्नान करने के बाद वापस लौट रहे थे। रास्ते में बोरा लदी ट्रैक्टर ट्राली में गाड़ी पीछे से घुस गई। अगली सीट पर बैठे परशुराम व बीच की सीट पर बैठी दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। 7 लोग इस घटना में घायल हो गए।
एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पुलिस द्वारा भेजा गया।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
तेज रफ्तार के चलते दुर्घटना आए दिन हो रहा है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस को अभी आवागमन के लिए आधिकारिक तौर पर खोला नहीं गया है। लेकिन लोग आने-जाने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं।
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया स्कार्पियों की गति काफी तेज थी, जिसके कारण अचानक ट्रैक्टर ट्राली नजर आने पर चालक नियंत्रित नहीं कर सका। पीछे से स्कार्पियो ट्राली में घुस गई और आगे बैठे परशुराम व बीच में बैठी दो महिलाओं की मौत हो गई। रात में ट्रैक्टर ट्राली के पीछे कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था, न ही बैक लाइट था।