भारत बंद: पटना के डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज, भीड़ में SDO को भी सिपाही ने पीट दिया
बिहार में ‘भारत बंद’ का असर बुधवार (21 अगस्त) को मिलाजुला दिखा. हालांकि राजधानी पटना में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज कर दिया. इस दौरान बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका गया. पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया. हालांकि इसी दौरान भीड़ में एसडीओ श्रीकांत खांडेकर भी सिपाही के डंडे के शिकार हो गए. भीड़ में सिपाही को पता नहीं चला कि सिविल ड्रेस में एसडीओ श्रीकांत खांडेकर हैं और उसने प्रदर्शनकारी समझकर डंडा चला दिया.
डाकबंगला चौराहे पर दुकानें बंद रहीं. कुछ दुकान खुले भी तो प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों ने शटर गिरा दिया. हालांकि पटना के डीएम ने पहले ही निर्देश दिया था कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जोर-जबरदस्ती करने वालों, यातायात बाधित करने वालों, लोक-व्यवस्था एवं आम जनजीवन को प्रभावित करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
आनन-फानन में बंद किए गए स्कूल
वहीं दूसरी ओर इस प्रदर्शन को लेकर राजधानी पटना में कई स्कूलों ने मंगलवार की रात को ही निर्देश जारी करते हुए विद्यालय को बंद कर दिया था. हालांकि राजधानी पटना में कुछ स्कूल बुधवार को खुले रहे, लेकिन प्रदर्शन और भारत बंद को देखते हुए काफी पहले ही छुट्टी कर दी गई.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में एससी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के फैसले के खिलाफ दलित संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है. बिहार के मधुबनी, आरा में ट्रेनें रोकी गईं. कई जिलों में आगजनी भी की गई है. आज बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा भी है. इसको लेकर भी कई जगहों से खबरें आईं कि अभ्यर्थियों को सेंटर तक पहुंचने में परेशानी हुई है.
भारत बंद: पटना के डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज, भीड़ में SDO को भी सिपाही ने पीट दिया
भारत बंद: पटना के डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज, भीड़ में SDO को भी सिपाही ने पीट दिया बिहार में ‘भारत बंद’ का असर बुधवार (21 अगस्त) को मिलाजुला दिखा. हालांकि राजधानी पटना में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज कर दिया. इस दौरान बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका गया. पुलिस ने वाटर […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
खेलभारत की बेटियों ने नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार, फिर छाया ट्रॉफी विवाद
TeamIndia #IndianWomensCricket #AsiaCup #INDvsPAK #MohsinNaqvi #Pakistan #India #WomenInBlue #Champions
देश


