भोजपुरी सिनेमा मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव सावन में शिवभक्तों के लिए बहुत ही प्यारा बोलबम गीत ‘मरद मिली गउवां वाला’ लेकर आई हैं। इस गीत में माही का साथ दिया है फेमस सिंगर गोल्डी यादव ने। उनकी सुरीली आवाज में गाया हुआ ये गीत बहुत ही मनभावन है, जिसे देखकर व सुनकर श्रोताओं का मन खूब झूम रहा हैं। यह बोलबम गीत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी में फुल टू धमाल मचा रही है और लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर रही हैं। इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव जोगिन के वेशभूषा में पीला परिधान पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और वह सबको दीवाना बना रही हैं।
गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह बोलबम गीत ‘मरद मिली गउवां वाला’ कुँवारी कन्या का शिव उपसना पर आधारित है। ये गीत बहुत ही शानदार बनाया गया है। इस गीत की शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आया था और हमने खूब इंज्वॉय किया था। बहुत अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से बार बार थैंक्यू कहती हूँ। इस सांग को प्यार देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot






