दो वर्ष पूरे होने पर उत्कृष्ट कर्मियों को दिया प्रोत्साहन: बड़हलगंज नगर पंचायत
“विकास की नींव में शामिल है कर्मचारियों का पसीना – महेश उमर” ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज नगर पंचायत बड़हलगंज की अध्यक्ष प्रीति उमर के कार्यकाल के 02 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अपने दायित्वों के प्रति समर्पित कर्मचारियों को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। बुधवार […]

बुधवार को नगर पंचायत कैंप कार्यालय बड़हलगंज स्थित विश्वनाथ उमर स्मृति सभागार में चेयरमैन प्रीति उमर के कार्यकाल का 02 वर्ष पूरा होने पर आयोजित नगरपंचायत कर्मी प्रोत्साहन एवं सम्मान कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि किसी भी नगर की स्वच्छता, सुंदरता और विकास की नींव में शामिल है वहां कार्यरत उन कर्मचारियों का पसीना, जो अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करते है। नगर पंचायत के प्रत्येक कर्मचारी का उसके कार्यक्षेत्र में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है, उन्होंने कर्मचारियों को उनके कर्तव्यनिष्ठा के पालन हेतु आभार प्रकट किया। इस अवसर पर श्री उमर ने विगत दिनों नगर में जनसेवा संस्था द्वारा आयोजित किए गए सामूहिक विवाह, स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान समेत अनेक कार्यक्रमों में बिना थके, बिना रुके अपने कार्य को अंजाम देने वाले सफाई कर्मियों और अन्य कर्मियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया और अन्य कर्मियों को ईमानदारी पूर्वक अपना कार्य सम्पन्न करने के लिए प्रोत्साहित किया।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़बालाजी दरबार में गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज की धूम, भक्ति में डूबीं मातृशक्तियां
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- सुबह से देर रात तक गूंजे पूजा-अर्चना के स्वर, भगवान नर्वदेश्वर के पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं; बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान गोरखपुर। गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में आस्था और भक्ति का विशेष नजारा देखने […]
न्यूज़

