वर्षों से खुली पड़ी नाली,दुर्घटना को दे रही दावत
चित्र परिचय:
गोला।नगर पंचायत गोला में लोगों को गंदे पानी से निजात दिलाने व जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया है। किंतु एक मुहल्ले में नाली पर पटिया न रखे जाने से मुहल्लेवासी व राहगीर आए दिन दुघर्टना का शिकार हो रहे हैं। तो वहीं मुहल्लेवासियों को कूडे कचरे से पटी खुली नाली से उठती दुर्गध का दंश झेलना पड़ रहा है। बावजूद इसके नगर पंचायत प्रशासन मामले को लेकर उदासीन बना हुआ है।
मुहल्ले में नाली का निर्माण हुए लगभग पांच वर्ष से ऊपर होने को है। बावजूद इसके अभी तक खुली नालियों को पूर्ण रूप से ढका नहीं जा सका है। जिसके चलते लोग आये दिन खुली नालियों में गिरकर दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। तो वहीं खुली नालियों में उठती दुर्गध से दिनभर मुहल्ले वासियों को दो चार होना पड़ता है। कस्बे के वार्ड नंबर 06 सरस्वती प्रिटिंग प्रेस से 150 मीटर अंदर सार्वजनिक सौचालय व छोटू तिवारी,राहुल तिवारी आदि के सामने खुली नाली से बजबजाती गंदगी आसानी से देखी जा सकती है।बावजूद इसके नगर पंचायत खुली नाली को ढकने के बजाय मामले से अंजान बना हुआ है। वहीं मुहल्ले वासियों की माने तो नाली पर पटिया रखवायें जाने के लिए कई बार नगर पंचायत के साथ ही चेयरमैन से कयी बार कहा जा चुका है। किंतु मामले में कोई भी जिम्मेदार अब तक कोई कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा।
इन्सेट:
खुली नाली से उत्पन्न हो रहे मच्छर
नाली को पटिया से न ढके जाने से मच्छरों की भरमार हो गई। बजबजाती नालियों से उत्पन्न मच्छरों से मुहल्ले के लोग परेशान है। ऐसे में लोगों को मच्छरों के काटने से मलेरिया, डेंगू आदि बीमारी का खतरा भी बना हुआ है।बजबजाती नालियों के चलते दिन में भी मच्छरों का प्रकोप रहता है।
वर्षों से खुली पड़ी नाली,दुर्घटना को दे रही दावत
वर्षों से खुली पड़ी नाली,दुर्घटना को दे रही दावत चित्र परिचय: गोला।नगर पंचायत गोला में लोगों को गंदे पानी से निजात दिलाने व जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया है। किंतु एक मुहल्ले में नाली पर पटिया न रखे जाने से मुहल्लेवासी व राहगीर आए दिन दुघर्टना का शिकार हो रहे हैं। […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


