बच्चों के दिलों को मिलेगी नई धड़कन: शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में होगा उन्नत हृदय शिविर
“शिविर में दिल्ली फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज अवस्थी स्वयं करेंगे परामर्श” गोरखपुर, 28 जुलाई। पूर्वांचल के हृदय रोगियों, विशेषकर बच्चों के लिए अवसर लेकर आ रहा है शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, तारामंडल। आगामी 30 जुलाई 2025 (बुधवार) को यहां प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक एक विशेष एडवांस […]
“शिविर में दिल्ली फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज अवस्थी स्वयं करेंगे परामर्श”
गोरखपुर, 28 जुलाई। पूर्वांचल के हृदय रोगियों, विशेषकर बच्चों के लिए अवसर लेकर आ रहा है शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, तारामंडल। आगामी 30 जुलाई 2025 (बुधवार) को यहां प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक एक विशेष एडवांस पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जो न केवल चिकित्सकीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की दृष्टि से भी प्रेरक उदाहरण है।
इस शिविर की विशेषता यह है कि इसमें दिल्ली के सुप्रसिद्ध फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट से डॉ. नीरज अवस्थी, जो संस्थान के पेडियाट्रिक कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष एवं निदेशक हैं, स्वयं गोरखपुर पधार रहे हैं। वे बच्चों के हृदय संबंधी रोगों की सीधी जांच, परामर्श एवं निदान करेंगे।
शिविर की मुख्य विशेषताएँ :
इकोकार्डियोग्राफी सहित सभी हृदय संबंधी जाँचें 50% रियायत पर की जाएंगी।
जिन बच्चों को हृदय शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) की आवश्यकता होगी, उनका इलाज पूर्णतः निःशुल्क कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री राहत कोष, सांसद निधि एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों की संपूर्ण सहायता सुनिश्चित की जाएगी।
इस शिविर के संयोजक एवं शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शिवशंकर शाही ने बताया “ यह हम सभी के लिए हर्ष और सेवा का विषय है कि हृदय रोगों की अत्यंत जटिल श्रेणी में देश के शीर्ष विशेषज्ञों में शुमार डॉ. नीरज अवस्थी जी गोरखपुर आकर परामर्श देंगे। बच्चों में हृदय रोग के इलाज की लागत अत्यधिक होती है, परंतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से अभी तक किसी बच्चे का इलाज धनाभाव में रुका नहीं है। ऐसे में यह शिविर विशेष रूप से जनकल्याण हेतु समर्पित है।”
Dr. S.S.Shahi
डॉ. शाही ने बताया कि “उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में चल रही जनता दरबार योजना के माध्यम से हज़ारों रोगियों को राहत मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि जरूरतमंद बच्चों को इस शिविर से बड़ी राहत मिलेगी।”
अपील :
इस अवसर पर डॉ. शाही ने समाज के प्रत्येक नागरिक, सामाजिक संगठन एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में हृदय रोग से पीड़ित किसी भी बच्चे की जानकारी अस्पताल को दें, अथवा उन्हें स्वयं शिविर में भेजें। यह पहल न केवल जीवनरक्षक है, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा भी है।
स्थान: शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, तारामंडल रोड, गोरखपुर
तिथि: 30 जुलाई 2025, बुधवार
समय: प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
संपर्क: 8795032888, 9935067894
हृदय की धड़कनें पैसे की मोहताज न हों, इसी संकल्प को साकार करने की ओर एक मील का पत्थर साबित होगा यह शिविर।
लुधियाना / निष्पक्ष टुडे | विशेष स्वास्थ्य समाचार कूका डायग्नोस्टिक सेंटर में PET-CT और गामा कैमरा की अत्याधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ लुधियाना, 11 अक्टूबर 2026। लुधियाना में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों से अपनी पहचान बनाए हुए कूका डायग्नोस्टिक सेंटर ने आधुनिक चिकित्सा निदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। […]
• 22 वर्षीय महिला के जटिल पैंक्रियाटाइटिस का बिना बड़ी सर्जरी के एंडोस्कोपी से सफल इलाज • डेढ़ साल से ब्लीडिंग की समस्या से परेशान 46 वर्षीय महिला के ग्रेड-3 हेमोरॉयड्स का सफल ऑपरेशन • 3,100 से अधिक मरीजों का सफल इलाज, रीजेंसी हॉस्पिटल गोरखपुर की गैस्ट्रो एवं पाचन तंत्र संबंधी सेवाओं पर बढ़ा भरोसा […]
गोरखपुर, 27 सितम्बर 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गोरखपुर के न्यायिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान विभाग द्वारा “UNRAVELING SUDDEN NATURAL DEATH: A Masterclass CME with Hands-on Dissection” विषय पर CME एवं हैंड्स-ऑन कार्यशाला का सफल आयोजन 27 सितम्बर 2026 को सेमिनार हॉल ऑडिटोरियम, AIIMS गोरखपुर में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों एवं […]
ब्यूरो चीफ नीलम सिंह अयोध्या। चिकित्सा एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अयोध्या की आयुर्वेद गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. समीक्षा को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ‘गांधी सेवा रत्न’ सम्मान से नवाजा गया। राजस्थान के सूरजगढ़ स्थित रानी बाग पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं […]
Neelam Singh
2 सितंबर 20264 मिनट
उत्तर प्रदेश
अयोध्या में हरीश द्विवेदी के स्वागत का शक्ति प्रदर्शन! हजारों कार्यकर्ताओं का सैलाब, ऋषिकेश उपाध्याय ने गदा सौंपकर किया भव्य अभिनंदन