अंजना सिंह, संजीव मिश्रा, सुजीत सिंह, नम्रता, बीना पांडेय की ‘हिटलर सासू माँ’ का फर्स्ट लुक ऑउट
भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर अदाकारा अंजना सिंह, सिनेस्टार संजीव मिश्रा, सुजीत सिंह, नम्रता सिंह और बीना पांडेय के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘हिटलर सासू माँ’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी किया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर आगामी 26 सितंबर को सुबह 6 बजे शुजय म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब […]

भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर अदाकारा अंजना सिंह, सिनेस्टार संजीव मिश्रा, सुजीत सिंह, नम्रता सिंह और बीना पांडेय के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘हिटलर सासू माँ’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी किया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर आगामी 26 सितंबर को सुबह 6 बजे शुजय म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। सास बहू की नोकझोंक एवं सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्म ‘हिटलर सासू माँ’ के फर्स्ट लुक की काफी सराहना की जा रही है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखाया गया है कि एक सिंहासन पर बीना पांडेय सास के लुक में बैठी हुई हैं। वहीं सिर के बीच में अंजना सिंह बहू के लुक में अलग तेवर में नजर आ रही हैं। उनके एक बगल में अभिनेता संजीव मिश्रा और दूसरी तरफ अभिनेता सुजीत सिंह दिख रहे हैं। साथ ही अभिनेता रोहित सिंह मटरू और अभिनेत्री नम्रता सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। जैसा फ़िल्म का टाइटल है, वैसा ही फिल्म के फर्स्ट लुक का डिजाईन भी बनाया गया है, जिसकी फिल्मी गलियारों में खूब सराहना की जा रही है।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
देश‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत
सावन का मनभावन और पावन महीना में भोलेनाथ की महिमा और उनके प्रीति श्रद्धा भक्ति देखते ही बनता है। भगवा वस्त्र धारण किये हुए गंगाजल भरकर कांवड़ ले जाते हुए शिव भक्तों का बोलबम का नारा सुनकर मन को अति सकून मिलता है। इस शुभ अवसर पर शिव भक्तों के लिए मोस्ट फेमस म्यूजिक कंपनी […]




