नाशिक में आयोजित भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर के दो पहलवानों ने लहराया परचम
गोरखपुर। महाराष्ट्र के नाशिक में आयोजित 36 वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता 2025 में गोरखपुर के वेद प्रकाश यादव एवं संगम चौरसिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर गोरखपुर जिले एवं भारतीय डाक विभाग का मान बढ़ाया। बताते चले कि, गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के कुरी बाजार निवासी वेद प्रकाश यादव ने 97 किलो […]

बताते चले कि, गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के कुरी बाजार निवासी वेद प्रकाश यादव ने 97 किलो भारवर्ग और खजनी निवासी संगम चौरसिया ने 77 किलो भारवर्ग मे परचम लहराया हैं। दोनों पहलवान रेलवे डाक सेवा में कार्यरत हैं। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के नाशिक में 22 से 25 जुलाई तक अखिल भारतीय डाक कुश्ती संघ द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमें देश के विभागीय पहलवानों ने हिस्सा लिया। कानपुर रेल डाक सेवा में कार्यरत वेद प्रकाश यादव ने 97 किलो व बरेली रेल डाक सेवा में कार्यरत संगम चौरसिया ने 77 किलो भारवर्ग मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
खेलभारत की बेटियों ने नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार, फिर छाया ट्रॉफी विवाद
TeamIndia #IndianWomensCricket #AsiaCup #INDvsPAK #MohsinNaqvi #Pakistan #India #WomenInBlue #Champions
खेल


