गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर तारामंडल के पावन प्रांगण में आयोजित अखंड कीर्तन में भजन और कीर्तन की रसधारा बही तो श्रद्धालु झूमने लगे। कार्यक्रम के दौरान जहां हर श्वास में राम नाम की गूंज रहीं वहीं हर हृदय में श्रद्धा की ज्योति प्रज्वलित होती रही। सुप्रसिद्ध भजन गायक कुमार अर्जुन ने अपने मधुर भजनों से […]
गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर तारामंडल के पावन प्रांगण में आयोजित अखंड कीर्तन में भजन और कीर्तन की रसधारा बही तो श्रद्धालु झूमने लगे। कार्यक्रम के दौरान जहां हर श्वास में राम नाम की गूंज रहीं वहीं हर हृदय में श्रद्धा की ज्योति प्रज्वलित होती रही। सुप्रसिद्ध भजन गायक कुमार अर्जुन ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को अलौकिक बना दिया। उनके सुरों में भक्ति की शक्ति थी, शब्दों में भावों की गहराई, और हर ताल में उत्साह का स्पंदन। हरे राम, राम राम हरे-हरे, हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा- कृष्णा हरे रहे की मनमोहक प्रस्तुति पर मंदिर परिसर जयकारों से आकाश गूंज उठा। श्रीबाला जी मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह केवल एक भजन-समारोह नहीं था, यह तो आत्मा को जागृत करने वाला आध्यात्मिक उत्सव था, जो जीवन को धर्म, प्रेम और उत्साह के रंगों से भर देता है।
बहरहाल अखंड कीर्तन शाम चार बजे शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति, श्रद्धा एवं आनंद की अविरल धारा प्रवाहित होती रही। आकर्षक पुष्प सज्जा से सुसज्जित कीर्तन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और देर रात तक भजनामृत का रसास्वादन करते रहे।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से पुष्पहार व शॉल अर्पित कर अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अमितेश्वर दुबे ने आगंतुकों के प्रति आभार।
व्यक्त किया। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव आशुतोष कुमार सिंह, केके त्रिपाठी, सभापति पांडेय, विनय पांडेय, रितेश तिवारी,कामाख्या नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रीबालाजी मंदिर तारामंडल के प्रांगण में भजन की प्रस्तुति करते हुए कुमार अर्जुन व उनकी मंडली के कलाकारों ने अद्भुत समां बांध दिया।