रितेश पांडे संग आस्था तिवारी के विवाह की फोटो वीडियो वायरल, धीरू यादव की ‘दसवीं पास दूल्हा’ के सेट पर हुई शादी
जब तक होवे ना फेरे सात, तब तक दुलही नाही दूल्हा… जी हाँ! लोकप्रिय गाने की यह पंक्ति एकदम सटीक बैठ रही है भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे और नवोदित अदाकारा आस्था तिवारी पर, जो जाने माने फ़िल्म निर्देशक धीरू यादव के देखरेख में विवाह के बंधन में बंध गये हैं और खूब सुर्खियां […]

उल्लेखनीय है कि इन दिनों फेसबुक रील पर रितेश पांडे और आस्था तिवारी की शादी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रितेश पांडे ने अपने ऑफिसियल फेसबुक पेज के रील पर पोस्ट किया है, जिसे 1लाख 43 हजार लाइक मिला है और 4.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। जिसमें रितेश पांडे दूल्हा का पोशाक पहने शादी के मंडप में खड़े हैं, उनके बगल में दुल्हन के रूप में आस्था तिवारी खड़ी हैं। साथ में संजय पांडेय और अनूप अरोरा नजर आ रहे हैं। इसमें दिख रहा है कि शादी के मंडप में खड़े रितेश पांडे अचानक अपने सहायक से पूछते हैं कि… ‘हे रवि , कई विकेट गिरा भाई…, उधर से आवाज आती है ‘दू.., तब संजय पांडेय बोलते हैं कि ये बाबू बियाह होता, तोहके विकेट के पड़ल ह, इहाँ दुलहिन बगल में खड़ी ह, फेरा लेबा कि क्रिकेट मैच के बारे में सोचबा…, तब रितेश पांडे कहते हैं कि ‘आरसीबी पहिला बेर कप जीते वाली बा…, तब संजय पांडेय कहते हैं कि आरसीबी जीते या पीएनबी जीते, पहिले बियाह त कईला…’
भोजपुरी फिल्म ‘दसवीं पास दूल्हा’ लेकर रितेश पांडे ने कहा कि ‘निर्देशक धीरू यादव बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म की मेकिंग कर रहे हैं। इस बेहतरीन पारिवारिक फ़िल्म में काम करके बहुत आनंद आ रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर आशुतोष सिंह बहुत ही अच्छी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इस फ़िल्म में एक्ट्रेस आस्था तिवारी के साथ मेरी बॉन्डिंग ऑडियंस को बहुत पसंद आने वाली है।’
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
देश‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत
सावन का मनभावन और पावन महीना में भोलेनाथ की महिमा और उनके प्रीति श्रद्धा भक्ति देखते ही बनता है। भगवा वस्त्र धारण किये हुए गंगाजल भरकर कांवड़ ले जाते हुए शिव भक्तों का बोलबम का नारा सुनकर मन को अति सकून मिलता है। इस शुभ अवसर पर शिव भक्तों के लिए मोस्ट फेमस म्यूजिक कंपनी […]




