मुहूर्त के साथ “नया ज़माना” का फिल्मांकन आरम्भ
“सेट पर दिखा अली खान व हितेन तेजवानी का द्वन्द्व” लेखक राशिद साबिर खान के निर्देशन में बन रही हिन्दी फीचर फिल्म ‘नया ज़माना’ का फिल्मांकन मुहूर्त के पश्चात् आरम्भ हो गया है। मुंबई के उपनगर कांदिवली पूर्व के ठाकुर विलेज स्थित बसरा स्टूडियो में गत् दिन ‘शबनम फिल्म प्रोडक्शन’ के बैनर तले बन रही […]

लेखक राशिद साबिर खान के निर्देशन में बन रही हिन्दी फीचर फिल्म ‘नया ज़माना’ का फिल्मांकन मुहूर्त के पश्चात् आरम्भ हो गया है। मुंबई के उपनगर कांदिवली पूर्व के ठाकुर विलेज स्थित बसरा स्टूडियो में गत् दिन ‘शबनम फिल्म प्रोडक्शन’ के बैनर तले बन रही इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के निर्माता एवं नायक अब्बास खान ईरानी हैं। फिल्म की नायिका उनकी पत्नी गुड़िया ईरानी हैं। प्रसिद्ध अभिनेता हितेन तेजवानी ‘नया ज़माना’ में खलनायकी करते दिखाई पड़ेंगे। इस विध्वंसक गैंग में एक से बढ़कर एक लड़ाके शामिल हैं, जैसे खुदा गवाह ख्यात् अली खान, मराठी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता विजय पाटकर एवं जयवंत वाडकर तथा हिन्दी व भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार बृज गोपाल। फिल्म की शूटिंग मुंबई में विभिन्न स्थलों पर की जायेगी, जिसमें अगला लोकेशन धारावी है। कुछ गीतों का फिल्मांकन कश्मीर अथवा शिमला में हो सकता है। फिल्म के कैमरामैन मनोज सी. कुमार, एक्शन मास्टर मोजेज फर्नांडिस तथा संगीतकार अखिलेश कुमार हैं। फ़िल्म पीआरओ समरजीत हैं।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
देश‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत
सावन का मनभावन और पावन महीना में भोलेनाथ की महिमा और उनके प्रीति श्रद्धा भक्ति देखते ही बनता है। भगवा वस्त्र धारण किये हुए गंगाजल भरकर कांवड़ ले जाते हुए शिव भक्तों का बोलबम का नारा सुनकर मन को अति सकून मिलता है। इस शुभ अवसर पर शिव भक्तों के लिए मोस्ट फेमस म्यूजिक कंपनी […]




