नगर पंचायत ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली
गोला: आजादी के वर्षगांठ के पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत बड़हलगंज की तरफ तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।
बुधवार को नगर पंचायत बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर एवं अधिशासी अधिकारी शिव कुमार ने आजादी के वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा रैली निकाली। नगर पंचायत के कैंप कार्यालय से निकली रैली, कालेज तिराहा, गोला तिराहा, सोती चौराहा, प० दीनदयाल चौक, जामा मस्जिद, पटना चौराहा, कालेज रोड होते हुए पुनः नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि पीएम मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत हम लोग इस रैली के माध्यम से उन्हें अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने को जागरूक कर रहें है। इस दौरान सभासद दीपक शर्मा, राकेश राय, सूरज सोनकर, सुदीप वर्मा, रामदास मद्धेशिया, संजय सोनकर, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार, हरिकेश यादव, परमहंस, हिमांशु गौंड, विकास गौंड, संजय मौर्य सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर पंचायत ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली
नगर पंचायत ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली गोला: आजादी के वर्षगांठ के पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत बड़हलगंज की तरफ तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। बुधवार को नगर पंचायत बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर एवं अधिशासी अधिकारी शिव कुमार ने आजादी के वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर ‘हर घर […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


