पाखी हेगड़े लगाएंगी कॉमेडी का तड़का जेपी यादव के शो में, पटना में 29 अगस्त से करेंगी शूटिंग
हर किसी के जीवन में हास्य, विनोद की बहुत अहमियत है। हंसी ठहाके के माहौल में लोग अपनी चिंता फिक्र भूलकर मन हल्का कर लेते हैं। ऐसे में करोड़ों दिलों पर राज कर रहे चार्मिंग एक्ट्रेस पाखी हेगड़े हँसी का ठहाका लगाने और लोगों को गुदगुदाने के लिए अब कमर कस चुकी हैं। जिसकी धमाकेदार […]

हर किसी के जीवन में हास्य, विनोद की बहुत अहमियत है। हंसी ठहाके के माहौल में लोग अपनी चिंता फिक्र भूलकर मन हल्का कर लेते हैं। ऐसे में करोड़ों दिलों पर राज कर रहे चार्मिंग एक्ट्रेस पाखी हेगड़े हँसी का ठहाका लगाने और लोगों को गुदगुदाने के लिए अब कमर कस चुकी हैं। जिसकी धमाकेदार शुरुआत आगामी 29 अगस्त से पटना, बिहार में शूटिंग करके करने वाली हैं। बता दें कि कपिल शर्मा के सुपरहिट कॉमेडी शो की तर्ज पर बिहार के अभिनेता जेपी यादव कॉमेडी शो में बताओ और होस्ट और पाखी हेगड़े हंसी का खजाना लेकर आने वाली है जिसका खुलासा पाखी हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीर पोस्ट करके दिया है और उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि… ‘हमारे और आपके चहेते जेपी यादव, जिन्हें दर्शक और युवा पीढ़ी ने हमेशा अपार प्यार दिया है, अब एक नए और भव्य रूप में बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता के सामने आ रहे हैं, ‘एक नई उमंग और नए अंदाज़ के साथ!’
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
देश‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत
सावन का मनभावन और पावन महीना में भोलेनाथ की महिमा और उनके प्रीति श्रद्धा भक्ति देखते ही बनता है। भगवा वस्त्र धारण किये हुए गंगाजल भरकर कांवड़ ले जाते हुए शिव भक्तों का बोलबम का नारा सुनकर मन को अति सकून मिलता है। इस शुभ अवसर पर शिव भक्तों के लिए मोस्ट फेमस म्यूजिक कंपनी […]




