पुलिस लाइन परेड ग्राउंड कॉलोनी का पानी मोटर खराब,जल का संकट
पिछले दो दिनों से खराब है मोटर, नहीं की गई वैकल्पिक व्यवस्था कॉलोनी में पानी लेने के लिए लगी लाइन
गोरखपुर । जल ही जीवन है जल के बिना सब शून्य। सुबह नित्य कर्म के साथ ही जल की आवश्यकता पड़ती है स्नान से लेकर किचन तक में पानी के बिना कोई काम सम्भव नहीं। मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड कॉलोनी का मोटर पिछले दो दिनों से खराब है जिसकी कंप्लेन कॉलोनी के लोगों ने की है लेकिन जिम्मेदार को इसकी फिक्र नहीं है ना ही कॉलोनी में पानी के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था जैसे पानी का टैंकर भी नहीं लगाया गया है जिससे लोगों की समस्याएं आसान हो । कॉलोनी में एक ही नल होने की वजह से पानी के लिए लोग बाल्टी लेकर लाइन लगाकर पानी भर रहे हैं खास तौर से उन महिलाओं को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिनके परिवार में पुरुष नहीं है उन्हें दो मंजिले भवन पर ऊपर पानी लेकर चढ़ना पड़ रहा है सुबह पानी न होने की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं पानी के बिना जीवन शून्य है इसीलिए कहा गया है कि जल ही जीवन है पानी की समस्या से जूझ रहे कॉलोनी वासियो का कहना है कि इसकी कंप्लेंन की गई है लेकिन अभी तक पानी के मोटर को ठीक नहीं कराया गया है वही इस संबंध में पुलिस लाइन के आरआई हरिशंकर सिंह से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि कल रात को ही मुझे जानकारी हुई है मिस्त्री को सूचना दी गई है जल्दी उसे ठीक कर दिया जाएगा।
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड कॉलोनी का पानी मोटर खराब,जल का संकट
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड कॉलोनी का पानी मोटर खराब,जल का संकट पिछले दो दिनों से खराब है मोटर, नहीं की गई वैकल्पिक व्यवस्था कॉलोनी में पानी लेने के लिए लगी लाइन गोरखपुर । जल ही जीवन है जल के बिना सब शून्य। सुबह नित्य कर्म के साथ ही जल की आवश्यकता पड़ती है स्नान […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


