अनोखे शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता की घोषणा, मुंबई में पोस्टर का अनावरण
शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर आप पच्चीस लाख रुपये तक के नकद इनाम जीत सकते हैं। इसके साथ ही विजेता को सिनेमा में अभिनय करने का अवसर भी मिलेगा। रिलीज़ वर्ल्ड लेकर आया है यह एक अनोखा शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता, जिसका पोस्टर लॉन्च मुंबई में किया गया, जहां इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। रिलीज़ […]

शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर आप पच्चीस लाख रुपये तक के नकद इनाम जीत सकते हैं। इसके साथ ही विजेता को सिनेमा में अभिनय करने का अवसर भी मिलेगा। रिलीज़ वर्ल्ड लेकर आया है यह एक अनोखा शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता, जिसका पोस्टर लॉन्च मुंबई में किया गया, जहां इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। रिलीज़ वर्ल्ड की चेयरमैन श्रीमती सोमती परिकोटी और डायरेक्टर श्री दीपक परिकोटी ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया है। मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेता मानव सोहल और अभिनेत्री श्रावणी गोस्वामी उपस्थित थीं। विशिष्ट अतिथियों में शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता की आइकन रीता भल्ला, नेपाली फिल्म निर्देशक उपेंद्र तिमिलसिना, और इंडियन आइडल फेम एवं बॉलीवुड सिंगर मुनव्वर अली शामिल थे। इस आयोजन में कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स का सहयोग रहा- स्पॉन्सरशिप पार्टनर टाँगेंट ओटीटी, इवेंट मैनेजमेंट फैंटेसी मीडिया, मैगज़ीन पार्टनर पहचान और टेक्निकल पार्टनर हंड्रेड बिलियन टेक एवं अड्डोनिक रहे। इन सभी संस्थानों ने प्रतियोगिता को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इवेंट का मैनेजमेंट करने वाली कंपनी फैंटेसी मीडिया के ओनर आशीष त्रिपाठी, और टेक्निकल पार्टनर हंड्रेड बिलियन टेक के मालिक अंकित गुप्ता को भी मंच पर बुलाकर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें किसी भी प्रतिभागी को नुकसान नहीं होगा। हर कोई कुछ न कुछ कमा सकता है। विजेताओं को तो इनाम मिलेगा ही, लेकिन बाकी प्रतिभागी भी निराश नहीं होंगे। पहले स्थान पर आने वाले को दस लाख रुपये तक का नकद इनाम मिलेगा। जो प्रतिभागी सब्सक्राइबर बढ़ाएगा, उसे कंपनी की ओर से पच्चीस लाख रुपये तक दिए जाएंगे। जितने भी लोग सब्सक्राइबर लाएंगे, उन सभी के बीच यह राशि वितरित की जाएगी। यूट्यूब से होने वाली कमाई का सौ प्रतिशत हिस्सा उन्हीं प्रतिभागियों को दिया जाएगा, जिनकी शॉर्ट फिल्म अपलोड होगी।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
देश‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत
सावन का मनभावन और पावन महीना में भोलेनाथ की महिमा और उनके प्रीति श्रद्धा भक्ति देखते ही बनता है। भगवा वस्त्र धारण किये हुए गंगाजल भरकर कांवड़ ले जाते हुए शिव भक्तों का बोलबम का नारा सुनकर मन को अति सकून मिलता है। इस शुभ अवसर पर शिव भक्तों के लिए मोस्ट फेमस म्यूजिक कंपनी […]




