राघव पांडेय ने चाँदनी सिंह संग ‘मकान’ में दिया इमोशनल सीन, ट्रेलर में हो रही है तारीफ
फ़िल्म स्टार राघव पांडेय इन दिनों काफी सिलेक्टेड फिल्में करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में ‘प्यारो एंटरटेनमेंट’ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर बहुत ही मार्मिक, हृदयस्पर्शी भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। जिसमें वे मंदबुद्धि नवयुवक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। निर्देशक से फ़िल्म निर्माता बने ‘धीरू यादव’ द्वारा […]

फ़िल्म स्टार राघव पांडेय इन दिनों काफी सिलेक्टेड फिल्में करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में ‘प्यारो एंटरटेनमेंट’ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर बहुत ही मार्मिक, हृदयस्पर्शी भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। जिसमें वे मंदबुद्धि नवयुवक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। निर्देशक से फ़िल्म निर्माता बने ‘धीरू यादव’ द्वारा निर्मित की गई इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक दूबे हैं। लेखक धर्मेन्द्र सिंह हैं। इस फिल्म में राघव पांडेय यूट्यूब क्वीन चांदनी सिंह के देवर के रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में कई ऐसे सीन राघव पांडे ने निभाया है, जिसे देखकर लोग इमोशनल काफी हो जाते हैं और खुले मन से उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। राघव पांडेय ने मकान फिल्म से सभी का दिल जीत लिया है और उन्हें बधाई और देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस फ़िल्म को लेकर पर राघव पांडेय ने फिल्म निर्माता धीरू यादव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दिल से धन्यवाद दिया है। साथ ही सभी शुभचिंतकों व चाहने वालों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
देश‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत
सावन का मनभावन और पावन महीना में भोलेनाथ की महिमा और उनके प्रीति श्रद्धा भक्ति देखते ही बनता है। भगवा वस्त्र धारण किये हुए गंगाजल भरकर कांवड़ ले जाते हुए शिव भक्तों का बोलबम का नारा सुनकर मन को अति सकून मिलता है। इस शुभ अवसर पर शिव भक्तों के लिए मोस्ट फेमस म्यूजिक कंपनी […]




