पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर कर्मचारी समस्याओं पर की गई सभा एवं रेलवे हॉस्पिटल की समस्याओं पर महामंत्री विनोद राय ने महाप्रबंधक को लिखा पत्र
गोरखपुर रेलवे चिकित्सालय में गंभीर रोगियों को रेफर करने तथा मेडिकल रीइंबर्समेंट की समस्याओं को तत्काल दूर करे प्रशासन- विनोद राय
आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर कर्मचारी समस्याओं पर एक सभा की गई सभा में चुनाव के समय कर्मचारियों का ट्रांसफर, विभिन्न विभागों में समय से प्रमोशन न होने, रेलवे हॉस्पिटल में गंभीर मरीजों को रेफर करने में आनाकानी मेडिकल रीइंबर्समेंट के लंबित मामले, पूर्वोत्तर रेलवे पर आवास की जर्जर स्थिति एवं अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री तथा असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआर श्री विनोद राय ने कहा कि कर्मचारी समस्याओं को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ हमेशा प्रशासन के संज्ञान में लाती रही है एवं लगातार पत्र के माध्यम से सूचित किया जाता है लेकिन प्रशासन कर्मचारी समस्याओं के प्रति उदासीन है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी तथा कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि सभी समस्याओं पर प्रशासन से वार्ता की जाएगी एवं समस्याओं को दूर कराया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री एस सी अवस्थी,के एम मिश्रा, संजीव धर, दीपक चौधरी कुलदीप मणि त्रिपाठी ईश्वर चंद्र विद्यासागर विजय पाठक जयप्रकाश सिंह लक्ष्मी श्रीवास्तव, बृजपाल सिंह, सतीश श्रीवास्तव, देवेश सिंह, मोनू पाठक, ए बी पांडे, अजय त्रिपाठी, निशांत यादव ,दीपक प्रजापति, धीरज यादव, विनय यादव, हेमंत कुमार, एसके गोस्वामी, वैभव पांडे, मिथिलेश राय, विजय सिंह, हरकेश बहादुर सिंह इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर कर्मचारी
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर कर्मचारी समस्याओं पर की गई सभा एवं रेलवे हॉस्पिटल की समस्याओं पर महामंत्री विनोद राय ने महाप्रबंधक को लिखा पत्र गोरखपुर रेलवे चिकित्सालय में गंभीर रोगियों को रेफर करने तथा मेडिकल रीइंबर्समेंट की समस्याओं को तत्काल दूर करे प्रशासन- विनोद राय आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


