गोरखपुर। “पसीने की स्याही से जो लिखते है अपने इरादों को – उनके मुकद्दर के पन्ने कभी कोरे नहीें हुआ करते”, उक्त लाइन को चित्रार्थ करते हुए बी0आई0टी0 संस्थान के वर्तमान सत्र में देश एवं विदेश की प्रतिष्ठित 148 कम्पनीयों द्वारा संस्थान के विभिन्न संवर्ग के छात्र एवं छात्राओं का प्लेसमेंट किया गया जिसमें अदानी […]
गोरखपुर। “पसीने की स्याही से जो लिखते है अपने इरादों को – उनके मुकद्दर के पन्ने कभी कोरे नहीें हुआ करते”, उक्त लाइन को चित्रार्थ करते हुए बी0आई0टी0 संस्थान के वर्तमान सत्र में देश एवं विदेश की प्रतिष्ठित 148 कम्पनीयों द्वारा संस्थान के विभिन्न संवर्ग के छात्र एवं छात्राओं का प्लेसमेंट किया गया जिसमें अदानी सीमेन्ट, टी0सी0एस0, एच0सी0एल0, हीताची, हैबेल्स, गैलेन्ट, एक्सीस बैंक, मैक्लियाडस, एलकेम एवं बर्नेट सहित विभिन्न प्रसिद्ध कम्पनी द्वारा छात्रों की लिखित एवं साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरान्त चयन किया गया। इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पैकेज 11.20 लाख का रहा जो बी0टेक0 की छात्रा मानवी पाण्डेय को टारगेट कम्पनी द्वारा प्रदान किया गया।
बी0आई0टी0 संस्थान में हुए रिकार्ड प्लेसमेंट के विषय पर अवगत कराते हुए संस्थान के चेयरमैन डा0 आर0ए0 अग्रवाल एवं सचिव डा0 रजत अग्रवाल ने कहा कि प्लेसमेंट प्राप्त करना छात्र जीवन की मंजिल होती है। बी0आई0टी द्वारा प्रत्येक प्रवेशित छात्र को अत्यंत आधुनिक प्रयोगशाला एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा ज्ञान एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ताकि छात्र को नवीन तकनीक से परिचित कराते हुए विभिन्न आद्यौगिक इकाईयों में भ्रमण कराया जाता है एवं विभिन्न आद्यौगिक इकाईयों में प्रशिक्षित कराया जाता है ताकि छात्र का सर्वागीण विकास हो सके। संवाद में पारंगत होने के लिए इंग्लिश लैग्वेज लैब एवं इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स भी प्रत्येक छात्र को निःशुल्क प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
संस्थान के निदेशक प्लेसमेंट अश्वनी चतुुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक एवं छात्रों के कठिन परिश्रम का परिणाम है कि बी0आई0टी0 संस्थान में रिकार्ड प्लेसमेंट हुए हैं। बी0आई0टी0 की प्लेसमेंट टीम निरंतर वर्ष भर छात्रों को साक्षात्कार एवं कम्पनी की परीक्षा हेतु तैयार करती रहती है ताकि उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त हो सके।
प्लेसमेंट टीम के सभी सदस्य हिमांशु पाठक, शशांक श्रीवास्तव, डा0 प्रशांत सिंह, अभिषेक मौर्या, अमितेश त्रिपाठी एहराज सिद्धीकी सहित निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, सी0टी0ओ0 विजय श्रीवास्तव, निदेशक एच0आर0 संतोष त्रिपाठी, निदेशक बी0आई0टी0 डा0 रूप रंजन, निदेशक फार्मेसी डा0 आशीष सिंह, निदेशक डिग्री कालेज प्रो0 अवधेश तिवारी, निदेशक मैनेजमेंट कालेज डा0 अभिषेक त्रिपाठी, निदेशक डिप्लोमा अभिनव श्रीवास्तव, शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
उपर्युक्त जानकारी कालेज के निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल ने दीं।