गोरखपुर। सेंट जोसेफ स्कूल गोरखनाथ अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह बड़े पैमाने पर मनाने जा रहा है।19 और 20 नवंबर को होने वाले रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्य मंत्री जार्ज कुरियन शामिल होंगे। उनके साथ सांसद रविकिशन शुक्ला भी रहेंगे उपस्थित।इस अवसर पर संगीत, नृत्य, भाषण सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।


