देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना वैसे तो साल के बारहों महीने होती रहती है मगर पूरे एक महीना सावन में भोलेनाथ की पूजा अर्चना का एक अलग रौनक देखने को मिलती है। कांवरिया बम समूह को जल लेकर बाबा धाम जाते हुए देखकर व चारों ओर भोले बाबा के गीत सुनकर मन अति प्रसन्न हो जाता है। यह पूरा महीना शिवमय और भक्तिमय हो जाता है। ऐसे में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी नित नए बोलबम गीत रिलीज करके शिवभक्तों और श्रोताओं का दिल जीत रही है। इसी कड़ी पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह की मधुर आवाज गाया हुआ और अदाकारा प्रिया सिन्हा की अदाकारी से सजा हुआ भोजपुरी बोलबम गीत ‘बैले बनल बा सफारी’ रिलीज किया है। ये गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
इस गाने को लेकर सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘यह बोलबम गीत बहुत ही शानदार गाना बनाया गया है। इस गीत का सिचुएशन बहुत प्यारा बनाया गया है, जिसे देखकर व सुनकर श्रोताओं के मन झूम रहा है। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी को थैंक्यू। आप सब मुझ पर ऐसे ही अपना प्यार, आशीर्वाद बनाये रखें, यही निहोरा करती हूं।’
विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot






