लापता बस व यात्रियों की तलाश में जुटी भारतीय टीम
संवाददाता अरविंद कुमार
भैरहवा (नेपाल): नारायणगढ़-मुगलिन सड़क खंड पर सिमलताल में भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदी में गिरी दो बसों और बस में सवार यात्रियों की खोज और बचाव के लिए शनिवार से भारतीय टीम भी जुट गई है।
भारतीय नेसनल डिजास्टर रेस्पोन्स फोर्स (एनडीआरएफ) की 12 सदस्यीय टीम घटनास्थल की तलाश के लिए आज से घटनास्थल पर पहुंच गई है। तलाशी शुरू करने से पहले भारतीय टीम ने चितवन के जिला प्रशासन कार्यालय में मुख्य जिला अधिकारी के साथ यहां सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से चर्चा की ।
चर्चा के बाद मुख्य जिला पदाधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि टीम में शामिल 12 लोगों में से चार गोताखोर हैं । उन्होंने कहा कि टीम कुरिंटार आपदा प्रबंधन स्कूल की बचाव टीम के साथ चर्चा करने के बाद आज काम शुरू कर दी है । तलाश के लिए आए एनडीआरएफ के प्रतिनिधि कुणाल तिवारी ने कहा कि टीम ने तलाश शुरू कर दी है । उनकी टीम पानी के भीतर खोज में उपयोग किए जाने वाले यंत्रो और उपकरणों का सेट से खोज करेगी।
तीन अत्याधुनिक सोनार उपकरण भी लाए हैं। जो पानी के अंदर 30 फीट तक देखने में सक्षम है।
उनका कहना है कि टीम सात दिन तक रुकेगी । उनकी प्राथमिकता बसों को तलाशने की है। क्योंकि उसमें शव फंसे होने की संभावना है। नेपाल की बचाव टीम भी उनके साथ सर्च अभियान में जुटेगी।
सोनौली सीमा का मुख्य द्वार।
लापता बस व यात्रियों की तलाश में जुटी भारतीय टीम संवाददाता अरविंद कुमार भैरहवा (नेपाल): नारायणगढ़-मुगलिन सड़क खंड पर सिमलताल में भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदी में गिरी दो बसों और बस में सवार यात्रियों की खोज और बचाव के लिए शनिवार से भारतीय टीम भी जुट गई है। भारतीय नेसनल डिजास्टर रेस्पोन्स फोर्स (एनडीआरएफ) […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़बालाजी दरबार में गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज की धूम, भक्ति में डूबीं मातृशक्तियां
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- सुबह से देर रात तक गूंजे पूजा-अर्चना के स्वर, भगवान नर्वदेश्वर के पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं; बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान गोरखपुर। गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में आस्था और भक्ति का विशेष नजारा देखने […]
न्यूज़

