तिरंगा यात्रा रैली को मंडलायुक्त डीएम एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
गोरखपुर। मंडलायुक्त, डीएम, एसएसपी, सीडीओ ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज बुधवार 14 अगस्त को प्रातः कमिश्नरी परिसर से मंडलायुक्त अनिल ढींगरा जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर सीडीओ संजय मीना संयुक्त रूप से कमिश्नरी कार्यालय से हर घर तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली का नेतृत्व किए। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र प्रेम की भावना से जुड़ना चाहिए। यह समस्त देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने का पर्व है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर वर्ग, हर श्रेणी के व्यक्ति का योगदान नितांत आवश्यक है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को हर संभव प्रयास करने हैं। उन्होंने प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने की अपील भी की। रैली में सिविल डिफेन्स स्कूली बच्चे विकास भवन के कर्मचारी भारत माता की जय जयकार के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा रैली में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा डीएम कृष्ण करुणेश एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर सीडीओ संजय मीना सत्य प्रकाश सिंह बच्चा सिंह सहित सिविल डिफेंस स्कूली बच्चे विकास भवन कर्मचारी रैली में शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा रैली को मंडलायुक्त डीएम एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
तिरंगा यात्रा रैली को मंडलायुक्त डीएम एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गोरखपुर। मंडलायुक्त, डीएम, एसएसपी, सीडीओ ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज बुधवार 14 अगस्त को प्रातः कमिश्नरी परिसर से मंडलायुक्त अनिल ढींगरा जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर सीडीओ संजय मीना संयुक्त रूप से कमिश्नरी कार्यालय […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


